फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saturn will enter Saturn, positive change

धनु में प्रवेश करेंगे शनि, होगा सकारात्मक परिवर्तन

Wed, 25 Oct 2017 01:28 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 25 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Saturn will enter Saturn, positive change
श्‍ा‌िननि

विज्ञापन
न्याय और कर्म के ग्रह शनि 26 अक्तूबर को बृहस्पति ग्रह की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। दोपहर 3.20 बजे से यह परिवर्तन होगा। बता दें कि वैसे तो शनि का धनु राशि में प्रवेश 26 जनवरी, 2017 को हो गया था, लेकिन वक्री होने की वजह से 20 जून को फिर वृश्चिक राशि में आ गए थे। अब शनि पूर्ण रूप से 26 अक्तूबर को बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इस वजह से 12 राशियों पर कहीं सकारात्मक तो कहीं नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
शनि ग्रह का राशि परिवर्तन करना ज्योतिष में एक बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि नवग्रहों में शनि सबसे अधिक ढाई वर्ष तक एक राशि में रहते हैं। हमारे जीवन की बड़ी घटनाएं और परिवर्तन में शनि ग्रह का विशेष योगदान होता है। इसके बाद धनु राशि में आने से शुभ और सकारात्मक परिवर्तन की संभावनाएं ज्यादा बन रही हैं। उन्होंने बताया कि धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो एक शुभ ग्रह है, इसलिए धर्म-कर्म, अध्यात्म में उन्नति होगी। उन्होंने बताया कि शनि इस राशि में जनवरी 2020 तक गतिशील रहेंगे। इस दौरान सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव होगा। 
विज्ञापन

इन राशियों पर होगा असर 
शनि का धनु राशि में आगमन होने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या में बड़ा परिवर्तन होगा। धनु, वृश्चिक और तुला राशि पर साढ़े साती के साथ मेष और सिंह राशि पर लघु कल्याणी ढैय्या समाप्त हो जाएगी। मकर राशि पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। वृश्चिक और धनु पर साढ़े साती भारी रहेगी। वृष और कन्या राशि पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। मिथुन, कर्क, कुंभ और मीन राशि के लोग मौज में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कष्ट से बचने को ये उपाय करें 
शनिवार के दिन शनि के आगे चौमुखी तेल का दीपक जलाएं। काली चींटियों को चीनी और गोले का बुरादा मिलाकर शनिवार को खिलाएं। बहते पानी में सिक्के डालें। उड़द, छतरी, लोहा, काला कपड़ा आदि शनिवार को दान करें। शनि मंत्र, शनि चालीसा, शनि स्तुति आदि करना हितकर होगा। 





स्थापन दिवस समारोह 29 को 
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इज्जतनगर का 19 वां स्थापना दिवस समारोह 29 अक्तूबर को सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम मॉडल जूनियर हाईस्कूल न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर में होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनर्स का सम्मान होगा। दोपहर 12 बजे कुष्ठ आश्रम और साईंधाम मंदिर में भोजन के पैकेट बांटे जाएंगे। दोपहर बाद कार्यक्रम का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed