फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   satta mafia Tannu was banished from the bareilly district

Bareilly News: सट्टा माफिया तन्नू को ढोल नगाढ़ा बजाकर किया जिला बदर, पुलिस ने पीलीभीत की सीमा में छोड़ा

Sat, 24 Jan 2026 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 10:34 PM IST
सार

बरेली में सट्टा माफिया तन्नू को जिला बदर कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को उसे पीलीभीत जिले की सीमा में छोड़ दिया। उसे छह महीने तक बरेली जिले में न आने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
satta mafia Tannu was banished from the bareilly district
पुलिस ने आरोपी तन्नु को पीलीभीत जिले की सीमा में छोड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

बरेली में एसएसपी की सख्ती के बाद जिला स्तरीय सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू पीलीभीत में रहकर गतिविधियां संचालित करने लगा। एक अपराधी को खोजने पीलीभीत गए बारादरी इंस्पेक्टर को वह मिल गया। मजिस्ट्रेट का आदेश लेकर पीलीभीत सीमा पर पहुंचे सीओ तृतीय ने ढोल नगाढ़े से मुनादी कराकर तन्नू को जिला बदर करने की घोषणा की और छह महीने तक न आने की हिदायत देकर उसे पीलीभीत ही भेज दिया गया।

थाना बारादरी पुलिस ने साल 2025 में गंगापुर निवासी सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे जिला स्तरीय सट्टा माफिया घोषित कराया। गुंडा एक्ट के तहत तन्नू के खिलाफ इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने चालानी रिपोर्ट प्रेषित की तो डीएम कोर्ट ने उसे छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने पकड़ा
शनिवार को बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय एक अपराधी की तलाश में पीलीभीत की ओर गए थे। वहां तन्नू उन्हें दिख गया। बारादरी पुलिस को देखकर तन्नू भागने लगा। तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने तन्नू की हिरासत की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। तब सीओ पंकज श्रीवास्तव बरेली से जिला मजिस्ट्रेट का आदेश लेकर नवाबगंज से सटी पीलीभीत जिले की सीमा पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बारादरी पुलिस ने नवाबगंज इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव व उनकी टीम के साथ ही ढोल नगाढ़े वाले भी बुला रखे थे। सीओ ने आदेश पढ़कर सुनाया और तन्नू को हिदायत दी कि छह महीने में अगर वह बरेली जिले की सीमा में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले से दर्ज हैं 11 केस
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नवाबगंज व बारादरी पुलिस की मौजूदगी में मुनादी कराकर तन्नू को जिले से बाहर किया गया है। उसे मजिस्ट्रेट का आदेश पढ़कर सुनाया गया कि छह महीने से पहले बरेली में न दिखे। तन्नू के विरुद्ध अब तक थाना बारादरी एवं कोतवाली में कुल 11 मामले गर्द हैं। थाना बारादरी से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी उस पर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed