फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santosh's supporters create ruckus in front of the state president, say - take mayor's resignation

Bareilly News: प्रदेश अध्यक्ष के सामने संतोष के समर्थकों का हंगामा, बोले- महापौर का इस्तीफा लें

Tue, 09 Apr 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Santosh's supporters create ruckus in front of the state president, say - take mayor's resignation
बरेली। संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद उपजा असंतोष नगर निगम परिसर में हुई ब्राह्मण समाज की बैठक के बाद खुलकर सामने आ गया। सोमवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संतोष के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मांग उठाई कि महापौर का इस्तीफा लें या संतोष को टिकट मिलने की स्थिति में ही कुर्मी समाज भाजपा को चुनाव लड़ाएगा। अध्यक्ष के जाने के बाद भी वे नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को बरेली लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में ब्राह्मण समाज की बैठक नगर निगम परिसर में बुलाई गई थी। आयोजक के रूप में महापौर उमेश गौतम समेत ब्राह्मण समाज से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने इसमें विचार रखे थे। अब एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसे इस बैठक में महापौर का संबोधन बताया जा रहा है। इसी को लेकर सांसद संतोष गंगवार के समर्थक भड़के हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। शाम को सांसद के कैंप कार्यालय पर उनसे मिलने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। बताते हैं कि संतोष समर्थकों की नाराजगी का पता चलने पर प्रधानमंत्री मोदी के पीलीभीत कार्यक्रम में जा रहे चौधरी इसी सिलसिले में उनसे बात करने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखा तो नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। महापौर का नाम लेकर आरोप लगाए। चौधरी ने उन्हें समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। थोड़ी देर रुककर चौधरी ने संतोष गंगवार से बात की और निकल गए। इस दौरान गेट तक धक्कामुक्की और खींचतान का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए भारत सेवा ट्रस्ट का गेट भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थक बोले- किला ढहाने और गिराकर पीटने की बात कही
सांसद के कार्यालय के बाहर देर रात तक समर्थकों की नारेबाजी व हंगामा जारी रहा। अवधेश कुमार सिंह ने दावा किया कि कॉल रिकार्डिंग में महापौर की ही आवाज है। पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि एक बड़े नेता का किला ढहा दिया है। अब कुछ कहा तो गिराकर पीटेंगे। दावा किया कि यह शब्द सीधे तौर पर सांसद के बारे में ही कहे गए हैं। विशाल गंगवार ने कहा कि कुर्मी समाज भी सम्मान से समझौता नहीं करेगा। प्रदेश अध्यक्ष से कह दिया है कि या तो वह महापौर का इस्तीफा लें या फिर संतोष गंगवार को ही प्रत्याशी घोषित करें। ऐसा न हुआ तो कुर्मी समाज विपक्षी प्रत्याशी के साथ जाने को मजबूर होगा।
----
वीरेंद्र सिंह वीरू का वीडियो हो रहा वायरल
सांसद संतोष गंगवार के रिश्तेदार डीसीबी चेयरमैन वीरेंद्र सिंह वीरू का भोजीपुरा की सभा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सांसद के बारे में कह रहे हैं कि उन्होंने कभी बिरादरीवाद की बात नहीं की लेकिन एक समाज के सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने ऐसी बातें कही जा रही हैं तो बहुत गलत हुआ है। कुर्मी समाज कमजोर नहीं है। हम अपनी ताकत का अहसास करा देंगे।
---
संतोष गंगवार जी हमारे बहुत वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उनके नेतृत्व में हम चुनाव लड़ रहे हैं और भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं। कुछ विपक्ष के लोग अनर्गल बातों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं मगर उनके किसी कृत्य को कामयाबी नहीं मिलने वाली है। भाजपा परिवार एकजुट है। - उमेश गौतम, महापौर
---
प्रदेश अध्यक्ष मुझे पीलीभीत में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देने आए थे। इसके अलावा किसने क्या कहा, मुझे जानकारी नहीं है। - संतोष गंगवार, सांसद
---
रविवार को नगर निगम में हुई किसी सभा की ऑडियो रिकार्डिंग का हवाला देकर कुछ लोग नाराजगी जता रहे हैं। ऑडियो-वीडियो किसका है, हमें नहीं पता। प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी कुछ बातें रखी गई हैं। वैसे पार्टी एकजुट है, किसी तरह की समस्या नहीं है। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा

छावनी के फीनिक्स क्लब में चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे सदस्यों की भीड़: संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed