फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santosh Gangwar took oath as Governor

Bareilly News: संतोष गंगवार ने राज्यपाल पद की शपथ ली

Thu, 01 Aug 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Santosh Gangwar took oath as Governor
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार सुबह झारखंड राज्यपाल पद की शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। समारोह में शहर के भी कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यह लोग मंगलवार शाम झारखंड रवाना हो गए थे। कुछ लोग बुधवार सुबह भी पहुंचे। शपथ समारोह के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री रामेश्वर उरांव, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत अन्य मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन


बरेली से ये लोग रहे मौजूद
बरेली से आईवीआरआई निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, ललित अवस्थी, डॉ. प्रदीप जोशी, व्यापारी मनीष अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, संजीव चांदना, दुर्गेश खटवानी, आलोक माथुर, पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने भोज किया। फिर रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। यहां निजी वाहन से देर रात लोग बरेली लौटे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed