फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santosh adopted Lohia village, then did nothing

संतोष ने लोहिया गांव गोद लिया फिर कुछ नहीं किया 

Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
नवाबगंज/ बरेली। 
नवाबगंज/ बरेली।  Updated Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Santosh adopted Lohia village, then did nothing
संतोष ने लोहिया गांव गोद लिया फिर कुछ नहीं किया  - फोटो : संतोष ने लोहिया गांव गोद लिया फिर कुछ नहीं किया 
आदर्श गांव का हाल
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र में सबसे अविकसित गांव का सांसद आदर्श योजना में चयन कर उसे मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश सांसदों को दिए थे। मगर, यहां सिस्टम की लापरवाही से सपा सरकार में लोहिया गांव में चयनित ढकिया बरकली का चयन सांसद आदर्श योजना में भी कर लिया गया। ये केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार का आदर्श गांव है। इस गांव का लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत अच्छा खासा काम कराया जा चुका है। सबसे हैरत की बात तो ये है कि सांसद को  ये भी जानकारी नहीं है कि जो गांव उन्होंने गोद लिया है, वह पहले से ही लोहिया गांव में विकसित हो चुका है।  
लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत ढकिया बरकली साहेबगंज का चयन 2014-15 में किया गया था। उसमें गांव की गलियों में 700 मीटर का सीसी रोड पड़ा। 137 शौचालय बने और 9 लोहिया आवास भी बनाए गए। हैंडपंप लगवाने के अलावा बिजली व्यवस्था में भी सुधार हुए।  हालांकि सात  परिवारों के पास आवास नहीं हैं। वह छप्पर डाल कर गुजारा कर रहे हैं। गांव का मुख्य मार्ग दो दशक पहले बनवाया गया था जो अब उखड़ चुका है। 
विज्ञापन

तालाबों पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। गांव के किनारे से निकली नहरों पर भी कब्जे होते जा रहे हैं। हीरालाल, प्रेमपाल ,मोतीराम,  शंकरलाल, जसवंत, वीरपाल, तोताराम, सोमपाल का कहना है कि पात्र होने के बाद भी उनके पक्के आवास नहीं बने। के ही गिने चुने परिवार हैैं। वेदप्रकाश, राजसिंह, सुरेश, हरपाल, मथुरा प्रसाद और पुत्तूलाल आदि के अनुसार उनके घरों में शौचालय नहीं हैं। पूरे परिवार को खुले में शौच जाना पड़ता है। गांव का विद्युतीकरण हो चुका है लेकिन खंभों पर बल्ब नहीं लगे। सांसद के गोद लेने के बाद श्रम विभाग, समाज कल्याण और जलनिगम की टीमें सर्वे कर चुकी हैं। गलियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए नापजोख की गई और ओवरहेड टैंक बनाने की तैयारी है। बाकी कोई काम अभी नहीं हो पाया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विकास के आंकड़े
काम का काम        संख्या

आबादी -           1964
सरकारी हैंडपंप      28, 
लोहिया आवास      09
इंदिरा आवास        02
बिजली पोल        71
अन्त्योदय परिवार   66 
बीपीएल परिवार   115 
कुल परिवार        321 
निशुल्क बोरिंग      19 
समाजवादी पेंशन    61
वृद्धावस्था पेंशन    28 
विधवा पेंशन       13
विकलांग पेंशन     15 
स्वयं सहायता समूह एक 
सोलर लाइटें       10
स्वच्छ शौचालय 137  
मुझे गांव की स्थिति की सही जानकारी नहीं है। फाइलें देखकर ही सही स्थिति बता सकता हूं। इस बारे में संबंधित अफसरों से बात करूंगा। तभी कुछ जवाब दूंगा। संतोष गंगवार, सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed