फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjeev Garg murder case: The time for ultimatum has passed again, the murderer was not caught

संजीव गर्ग हत्याकांडः फिर बीता अल्टीमेटम का वक्त, नहीं पकड़ में आए कातिल

Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Garg murder case: The time for ultimatum has passed again, the murderer was not caught
संजीव गर्ग। - फोटो : CITY
बरेली। प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग हत्याकांड में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की चेतावनी के तीन दिन पूरे हो चुके हैं और पुलिस खाली हाथ है। इससे पहले भी आईआईए की स्थानीय इकाई के अल्टीमेटम का ऐसे ही बीत गया। इसको लेकर एडीजी राजकुमार ने नाराजगी जताई है। सोमवार को वह फतेहगंज पश्चिमी थाने में औचक निरीक्षण को पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस की विवेचना दो संदिग्ध युवकों पर ही अटक कर रह गई है। पुलिस ने जिन दो युवकों के फोटो और स्केच जारी किए हैं, उन्होंने घटना वाली रात संजीव की गाड़ी का पीछा किया था। पुलिस का मानना है कि संजीव का कत्ल इन्हीं दोनों ने किया है लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं आ पा रहे हैं। जिले के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम थानों में स्केच भिजवाए गए हैं, लेकिन अब तक कहीं से कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

वहीं, आईआईए में इसका खुलासा न होने को लेकर नाराजगी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अल्टीमेटम का तीन दिन का समय बीतने के बाद सोमवार को एडीजी राजकुमार फतेहगंज पश्चिमी थाने पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने संजीव गर्ग हत्याकांड में जांच की इंस्पेक्टर से प्रगति जानी। थाना पुलिस कुछ खास या नया नहीं बता सकी। एडीजी ने जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासे करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच भी खाली हाथ : इस मामले में क्राइम ब्रांच शुरू से ही जांच में लगी है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। दो संदिग्धों के फोटो और स्केच के अलावा पुलिस इस मामले में आगे बढ़ने के लिए अब तक दूसरी लाइन भी तय नहीं कर सकी है।

मोबाइल और डीवीआर का डाटा भी रिकवर नहीं : संजीव गर्ग की कार से बरामद हुए उनके दोनों मोबाइल का काफी डाटा भी डिलीट मिला था और उनके घर व फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्डिंग होती नहीं मिली थी। इस पर पुलिस ने उनके दोनों मोबाइल और डीवीआर डाटा रिकवरी के लिए एफएसएल को भेजे हैं लेकिन अब तक वे भी वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed