{"_id":"6202d21cef75d9484f794938","slug":"sanjeev-garg-murder-case-not-disclosed-even-after-three-weeks-bareilly-news-bly474911978","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव गर्ग हत्याकांडः तीन सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव गर्ग हत्याकांडः तीन सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं
विज्ञापन
संजीव गर्ग - फाईल फोटो
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग की हत्या के करीब तीन सप्ताह गुजरने के बावजूद पुलिस अब तक कोई मामूली सुराग भी हासिल नहीं कर पाई है। आईआईए की ओर से कई चेतावनियों के बावजूद पुलिस की छानबीन की गति सुस्त पड़ी है। हालांकि इस मामले में धीरे-धीरे गहरी साजिश के संकेत साफ होने लगे हैं। इस बीच संजीव गर्ग के बेटे शुभम ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है।
इसके पीछे गहरी साजिश नजर आ रही है। यह भी आशंका है कि उनकी हत्या बाहर से भाड़े पर बदमाश बुलाकर कराई गई हो। यही वजह है कि दो संदिग्धों के फोटो और स्केच जारी होने के बावजूद अब तक उनकी कोई पहचान सामने नहीं आई है। खुलासे को लेकर दी गई आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और स्थानीय इकाई की चेतावनी भी बेअसर नजर आ रही है।
प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग की 20 जनवरी को धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई थी। उनका शव फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के आगे अगरास रोड पर उनकी ही कार में मिला था। इसकी रिपोर्ट थाना फतेहगंज पश्चिमी में उनके बेटे शुभम गर्ग ने दर्ज कराई थी। घटना को बीस दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस तीन-तीन दिन करके मामले को टरकाने में लगी है। इसके खुलासे के लिए पहले आईआईए की स्थानीय इकाई ने एसएसपी को ज्ञापन दिया तो उन्होंने तीन दिन में खुलासे का आश्वासन दिया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने इसे लेकर एसीएस होम अवनीश अवस्थी और एडीजी राजकुमार को फोन करके नाराजगी जताई। इसे भी तीन दिन बीत गए और नतीजा शून्य रहा। इसके बाद अशोक अग्रवाल ने अन्य उद्यमियों के साथ रविवार को आईजी रमित शर्मा से मुलाकात की। इसे भी दो दिन बीत चुके हैं लेकिन कोई नतीजा अब भी सामने नहीं आया है। आईआईए के सचिव तनुज भसीन का कहना है कि बाहर जाने के चलते वह इस मामले को लेकर बहुत अपडेट नहीं हैं। इस संबंध में संजीव के परिजन से बात करके अफसरों से फिर मुलाकात करेंगे।