{"_id":"5e029d578ebc3e88195bb261","slug":"sanjay-s-bail-application-will-now-be-heard-on-january-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद प्रकरण: संजय की जमानत अर्जी पर अब दो जनवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद प्रकरण: संजय की जमानत अर्जी पर अब दो जनवरी को होगी सुनवाई
Wed, 25 Dec 2019 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी संजय सिंह की जमानत अर्जी पत्र पर 2 जनवरी को सुनवाई होगी। वहीं जमानत मंजूर होने के बाद भी सचिन को अभी कुछ और दिन जेल में बिताने पड़ेंगे क्योंकि जमानतदारों के प्रपत्र सत्यापित होकर मंगलवार शाम तक गाजियाबाद से नहीं आ पाए। अब उसकी रिहाई कोर्ट के शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
एसआईटी ने थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह, विक्रम सिंह व गाजियाबाद निवासी सचिन को 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं इसी आरोप में एलएलएम की छात्रा को एसआईटी ने 25 सितंबर को जेल भेजा था।
विज्ञापन
23 सितंबर को संजय, सचिन और विक्रम की जमानत के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। वहीं छात्रा के जमानत प्रार्थना पत्र को जिला एवं सत्र न्यायालय से खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद छात्रा 11 दिसंबर और विक्रम 22 दिसंबर को जेल से जमानत पर रिहा हो चुके हैं। सचिन की रिहाई जमानतदारों के प्रपत्रों के सत्यापन पर अटकी है।
बुधवार से कोर्ट का शीतकालीन अवकाश है, जो 31 दिसंबर तक रहेगा। यानी अब सचिन की रिहाई जनवरी में हो सकेगी। वहीं संजय का जमानत प्रार्थना पत्र बहस के लिए लिस्ट में लग चुका है। जिस पर 2 जनवरी को सुनवाई होगी।