{"_id":"5f0a0a308ebc3e63a50e6617","slug":"sanitization-van-bareilly-news-bly4124148122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निबटने को सैनेटाइजर गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निबटने को सैनेटाइजर गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने सैनिटाइजर के लिए 14 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शाम को फागिंग करने वाली गाड़ियों को भी रवाना किया गया। ये गाड़ियां नगर निगम के हॉटस्पाट क्षेत्रों में विशेष अभियान में इस्तेमाल होंगी।
गाड़ियों से रविवार तक शहर के सभी हॉटस्पाट एरिया में छिड़काव किया जाएगा। नगर निगम और फायर बिग्रेड की 16 गाड़ियों के जरिए शहर के व्यापारिक क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। नवनीत सहगल ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट के अलावा अन्य स्थानों पर भी छिड़काव कराया जाए। इस मौके पर डीएम नीतीश कुमार, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान मौजूद रहे।
हॉटस्पॉट में संक्रमित की मौत, फिर भी नहीं हुआ सैनिटाइजेशन
विशाल सिटी कॉलोनी में एक संक्रमित की मौत के बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है। इसकी शिकायत की गई है। इस संबंध में संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित इलाका नगर निगम के क्षेत्र में नहीं है। जिला प्रशासन से बात करने के बाद वहां छिड़काव के लिए टीम भेजी जाएगी।