फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Same course, more than four times difference in prices

Bareilly News: पाठ्यक्रम एक जैसा, कीमतों में चार गुना से ज्यादा अंतर

Tue, 18 Apr 2023 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Same course, more than four times difference in prices
बदायूं। बाजार में एनसीईआरटी पर आधारित पाठ्यक्रम की सभी कक्षाओं की किताबों की भरमार है, लेकिन इनमें एनसीईआरटी की उत्तर प्रदेश राज्य के लिए अनुमन्य किताबों की संख्या बहुत कम है। हालात ये हैं कि एनसीईआरटी पर आधारित पाठ्यक्रम की किताबों को निजी प्रकाशकों ने बाजार में उतार दिया है। इनका मूल्य चार गुना से भी ज्यादा है। हालांकि पाठ्यक्रम लगभग एक जैसा ही है।
विज्ञापन

शासन के थोड़े हस्तक्षेप के बाद स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें चलने लगी हैं, लेकिन इससे स्कूल संचालकों, दुकानदारों और निजी प्रकाशकों को कोई फायदा नहीं हो रहा था। लिहाजा निजी प्रकाशकों ने एनसीईआरटी पर आधारित पाठ्यक्रम की अपनी किताबें बाजार में उतार दीं। हालांकि इनके और उत्तर प्रदेश शासन के प्रकाशन वाली किताबों में पाठ्यक्रम एक जैसा ही है, बस कुछ अतिरिक्त चीजें दी गई हैं, लेकिन निजी प्रकाशकों ने रेट चार गुना से भी ज्यादा रखे हैं।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की 245 पन्नों की एक किताब 75 रुपये की है, जबकि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित निजी प्रकाशक की 237 पन्नों की किताब 325 रुपये में मिल रही है। अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा विरोध नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों के लिए चुनिंदा प्रकाशकों की किताबें लेना अब अभिभावकों की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किताबों में तो प्रिंट रेट से ऊपर अलग से स्लिप चस्पा
शहर में कई किताबों के डिपो है। जहां कक्षा एक से लेकर 12 तक की किताबें मिलती हैं। इनमें से कुछ चुंनिदा बुक डिपो तो कई किताबों पर अलग से प्रिंट स्लिप चिपकाकर प्रकाशित मूल्य से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। दरअसल, कुछ स्कूलों की किताबें चुनिंदा दुकानों पर ही मिल रही हैं। ऐसे में अभिभावक चाहकर भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं।

एनसीईआरटी की किताबों पर नहीं है ज्यादा कमिशन
सरकार की ओर से जारी एनसीईआरटी की किताबों पर पुस्तक विक्रेताओं को बहुत कम कमीशन मिलता है, जबकि निजी प्रकाशक से 30 से 40 फीसदी तक कमीशन देते हैं। इसके अलावा स्टेशनरी के ऑफर अलग से मिलते हैं। इस मोटे कमीशन के लालच में स्कूल संचालक प्रकाशकों से सीधा डील कर लेते हैं और एक निश्चत दुकानों पर उनको रखवा देते हैं। वहीं से बच्चों को खरीदने के निर्देश दिए जाते हैं।
-------------
फोटो-3
हम लोग अगर अपनी पसंद के निजी प्रकाशक से किताबें अलग ले लेते हैं, तो उनको बेचना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि शिक्षकों द्वारा अपनी पसंद के प्रकाशकों की किताबें बच्चों से मंगाई जाती है। जो काफी महंगी होती है। बच्चों की मांग की वजह से वही देनी पड़ती हैं। कई बार वे किताबें कुछ चुनिंदा जगहों पर ही मिलती है। - आशीष कुमार, दुकानदार


फोटो-4
सरकार की ओर से जारी एनसीईआरटी की किताबों में ज्यादा बचत नहीं होती है। वे मांग के अनुरूप ही मंगाई जाती है, क्योंकि अगर शिक्षक उन किताबों से नहीं पढ़ाएंगे तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे। हालांकि निजी प्रकाशक एनसीईआरटी की पुस्तकें और सरकारी एनसीईआरटी की पुस्तकों के पाठ्यक्रम में कोई अंतर नहीं है। बस कुछ चित्र आदि बढ़ा दिए हैं। -रोहित, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed