फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party Support Mayor Candidate Dr Iqbal Singh Tomar in Bareilly News in Hindi

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा ने डॉ. तोमर को दिया समर्थन; संजीव बोले- मेरे पास सिंबल... मैं ही प्रत्याशी

Thu, 27 Apr 2023 12:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 12:09 PM IST
सार

बरेली में मेयर चुनाव को लेकर सपा में अजब स्थिति बन गई है। पार्टी के सिंबल से संजीव सक्सेना ने नामांकन किया है, लेकिन सपा ने अब निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को समर्थन दे दिया है। वहीं संजीव सक्सेना नामांकन वापस लेने का तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party Support Mayor Candidate Dr Iqbal Singh Tomar in Bareilly News in Hindi
डॉ. आईएस तोमर, संजीव सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर को समर्थन दे दिया है। दूसरी ओर, सपा प्रत्याशी संजीव सक्सेना नामांकन वापस लेने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने उन्हें सिंबल दिया है और वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन पर नामांकन वापसी के लिए स्थानीय स्तर पर दबाव बनाया जा रहा है, मगर वह बैठेंगे नहीं। प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। बुधवार को पूरे दिन सपाई खेमे में इसी तरह की नाटकीय गतिविधियां चलती रहीं।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोन आने के बाद स्थानीय स्तर पर सपा में नजारा पूरी तरह बदला हुआ है। बुधवार को आधे से अधिक सपाई खेमा पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के चुनाव कार्यालय पर दिखा। सुबह से ही सपाई रामपुर बाग में पूर्व मेयर के घर इकट्ठा होने लगे। यहीं चुनावी रणनीति बनने लगी। समर्थन मिलने को मजबूती बताते हुए तमाम आंकड़ों को जोड़कर दिन भर जीत के दावे होते रहे। 
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा प्रत्याशी संजीव सक्सेना दिनभर दिखाई नहीं दिए। शाम छह बजे सिविल लाइंस के एक होटल में प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी ने उन्हें सिंबल दिया है और वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन पर नामांकन वापसी के लिए स्थानीय स्तर कुछ नेता दबाव बना रहे हैं, मगर वह नामांकन वापस नहीं लेंगे। प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट की स्थिति 

इधर शाम होते-होते सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने भी साफ कर दिया कि संगठन डॉ. आईएस तोमर को ही चुनाव लड़ाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश मुझे मिल गए हैं। पार्टी ने पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर को समर्थन देने की बात कही है। अब संगठन डॉ. तोमर के लिए चुनाव प्रचार करेगा। कहा कि बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का दिन है। वह संजीव सक्सेना से नामांकन वापस लेने का आग्रह करेंगे।

'मेरे पास सिंबल...सपा से मैं ही मैदान में'

सपा प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने बुधवार शाम छह बजे सिविल लाइंस स्थित एक होटल की प्रेसवार्ता में पहुंचे। दावा किया कि कायस्थ समाज की ओर से प्रेसवार्ता बुलाई गई थी। कहा कि अब वह सर्व समाज के विश्वास और सम्मान के लिए लड़ेंगे।

संजीव सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज व उनके सभी संगठनों, मुस्लिम समाज, कुर्मी और मौर्य समाज व उनसे जुड़े सभी समाज के सम्मान और विश्वास की लड़ाई अब मैं लड़ रहा हूं। मैं पीछे नहीं हटूंगा, किसी का विश्वास नहीं तोड़ूंगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे सिंबल दिया है। मैं सपा का प्रत्याशी हूं और चुनाव लड़ूंगा। बाकी बातें महज अफवाह हैं। 

मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि स्थानीय सपा नेता मुझ पर नामांकन वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मैं किसी का नाम नहीं खोलना चाहता हूं। जबकि राष्ट्रीय स्तर से मेरे पास कोई फोन नहीं आया। यहां उड़ रही अफवाहों को देखकर मैंने संपर्क करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो सकी। कहा कि अब चुनाव लड़ रहा हूं तो मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा भी है, कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में मैं प्रशासन से मांग करता हूं, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed