Bareilly: सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, तीन पहले मारपीट का लगाया था आरोप
सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ड्राइवर दिनेश सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन दिन पहले ड्राइवर ने जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर कैंट थाने में रिपोर्ट कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने अपने ड्राइवर दिनेश सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दिनेश ने नशे की हालत में उनसे अभद्रता की और साथियों के संग बाइक से चला गया। उनके बैग में रखे 18 हजार रुपये भी गायब हैं। तीन दिन पहले दिनेश सिंह ने जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर कैंट थाने में रिपोर्ट कराई थी।
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने एसएसपी को बताया की बदायूं जिले के दातागंज थाने के गांव गंडाह निवासी दिनेश सिंह छह महीने से उनके यहां ड्राइवर था। निकाय चुनाव के चलते कार्यक्रमों का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि वह एक होटल में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे, तभी ड्राइवर के हाथ से गाड़ी की पिछली सीट पर एक बैग रखवाया था। बैग में सक्रिय सदस्यों से जमा कराए 18 हजार रुपये रखे थे।
ड्राइवर पर लगाया यह आरोप
सपा जिलाध्यक्ष रास्ते में गाड़ी रुकवाकर किसी से मिलने गए। लौटे तो देखा कि ड्राइवर के साथ दो अन्य लोग खड़े थे। जब ड्राइवर दिनेश से गाड़ी चलाने को कहा तो वह शराब के नशे में था। सीट पर रखा बैग देखा तो उसमें रखे 18 हजार रुपये गायब थे। पूछने पर दिनेश अभद्रता करने लगा और उन पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगा। दिनेश गाड़ी छोड़कर जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसएसपी के आदेश पर ड्राइवर दिनेश और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।