UP Nikay Chunav: एम टॉनिक हर जगह चल रहा, आप भी व्यवस्था करवा दीजिए; सपा नेता का ऑडियो वायरल
समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के एक नेता का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एम टॉनिक की व्यवस्था कराने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि एन टॉनिक कोर्ड वर्ड है, जिसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के एक नेता का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में किसी टिकट की बात चल रही है। इसमें एम टॉनिक की व्यवस्था करने की बात कही जा रही है। एक आवेदक टिकट के लिए सपा नेता के पास गया है। वह किसी अन्य नेता से फोन पर बात करा रहा है।
महानगर के सपा नेता कह रहे हैं कि राजनीति में आप सब समझते हैं। एम टॉनिक हर जगह चल रहा है। आप भी करवा दीजिए। मैं रसीद कटवा दूंगा। आप ये मानकर चलिए कि मेरे बिना यहां कुछ नहीं होगा। सब कुछ मेरी सीट और मेरी ही कलम से होगा। बिना मेरे रसीद नहीं कटेगी। आप एम टॉनिक करवा दीजिए। मैं बाकी सब करवा दूंगा।
इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि मैं करवा दूंगा। आप घर आकर बात करिए। महानगर के नेता कह रहे हैं कि ठीक घर आता हूं। इस वायरल ऑडियो पर कुछ सपा नेताओं का कहना है कि यहां एम टॉनिक कोडवर्ड है। कई दावेदारों से एम टॉनिक के आधार पर ही बात हुई है।
कार्यकर्ता जाहिर कर रहे गुस्सा
ऑडियो वायरल होने के बाद सपा नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी के जिम्मेदारों के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व को ऐसे मामलों का संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि सपा ने बरेली में मेयर पद के लिए संजीव सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है।
बताया जा रहा है कि प्रत्याशी के नाम का एलान होने के बाद से ही सपा में अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व मेयर एवं सपा नेता आईएस तोमर भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं, वहीं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी नगर निगम से नो ड्यूज कराया है, जिससे उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो रही है।