{"_id":"63da339bec2ef738c75b9038","slug":"salman-hasan-removed-from-the-post-of-national-vice-president-of-jamaat-raza-e-mustafa-in-bareilly-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अजमेर प्रकरण के बाद सलमान मियां पर कार्रवाई, जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अजमेर प्रकरण के बाद सलमान मियां पर कार्रवाई, जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए
Wed, 01 Feb 2023 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 03:13 PM IST
सार
अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के खादिम सरवर चिश्ती से बिना जरूरत मिलने और उनके साथ खाने-पीने के जुर्म में असजद मियां ने सलमान हसन को जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम से मिले थे सलमान हसन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सलमान हसन को काजी-ए-हिंदुस्तान और जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती असजद मियां ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के खादिम सरवर चिश्ती से बिना जरूरत मिलने पर असजद मियां ने सलमान हसन पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने पत्र जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सलमान हसन से मिले माफीनामे का भी जिक्र किया है और दुआ की है कि उनमें सुधार आए। बता दें कि असजद मियां इस कार्रवाई के बाद विदेश रवाना हो गए हैं। लिहाजा इस पत्र के संबंध में उनसे सीधे तौर पर कोई बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
यह था मामला
अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान बरेलवी संप्रदाय के अनुयायियों से मारपीट हुई थी। इसके बाद सलमान मियां ने गरीब नवाज दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती से मुलाकात की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ। हालांकि सलमान मियां ने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन