फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sales agent absconds after grabbing Rs 20 lakh from automobile dealer

Bareilly News: ऑटोमोबाइल डीलर के 20 लाख रुपये हड़पकर सेल्स एजेंट फरार

Sat, 16 Dec 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 16 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sales agent absconds after grabbing Rs 20 lakh from automobile dealer
बरेली। ऑटोमोबाइल डीलर के 20 लाख रुपये हड़पकर सेल्स एजेंट समेत दो लोग फरार हो गए। फर्म स्वामी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रकम ग्राहकों को फर्जी रसीदें देकर वसूली गई थीं।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी बलकीरत सिंह की बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास नवादा जोगियान में एजेएस राइडर्स नाम से फर्म है। उनकी फर्म में मुरादाबाद की डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकेडमी के पास रहने वाला अंकित सक्सेना सेल्स एजेंट था। उसके साथ बरेली के मोहनपुर निवासी सुशील कुमार भी एजेंट का काम करता था। बलकीरत ने बताया कि दोनों ने फर्म की फर्जी रसीदों के प्रिंट निकाल लिए। इन फर्जी रसीदों के जरिये ग्राहकों से 20 लाख रुपये से ज्यादा वसूल लिए। अब तक उनके पास 12 ग्राहकों की रसीदें आई हैं। इनसे रुपये वसूलकर फर्म के खाते में जमा नहीं किए गए।
विज्ञापन

रुपये देने वाले ग्राहक अब बाइक डिलीवरी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। दोनों ने जालसाजी कर फर्म के रुपये हड़पने के साथ फर्म की साख भी खराब की है। बारादरी पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed