फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saints provided Khichdi feast to the poor and also distributed blankets.

Bareilly News: संत-गरीबों को खिचड़ी भोज कराया, बांटे भी कंबल

Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Saints provided Khichdi feast to the poor and also distributed blankets.
बरेली। मकर संक्रांति के अवसर रविवार को शहरभर में खिचड़ी भोज के विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंदिरों और संस्थाओं की ओर से संतों और लोगों को खिचड़ी बांटी गई तथा जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए गए।
विज्ञापन

प्रेमनगर, धर्म कांटा, संकट मोचन बाबा हनुमान जी मंदिर पर श्री राम भोग का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व अपर जिलाधिकारी (वित्त), संतोष बहादुर और अभियोजन विभाग के निदेशक एके पांडे ने भी श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद बांटा। गिरधर गोपाल खंडेलवाल, राकेश खंडेलवाल, नरसिंह मोदी, वीरेंद्र खंडेलवाल, कल्पना खंडेलवाल, अशोक गोयल, अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राम मूर्ति की ओर से संतों-गरीबों को खिचड़ी भोज कराया और कंबल भी बांटे। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्य, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्वी मंडल मंत्री राजेश राठौर, मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय चित्रांश महासभा व चित्रगुप्त समाज कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर पीलीभीत रोड पर प्रेमनगर में खिचड़ी भोज में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्रसाद वितरित किया। राकेश कुमार सक्सेना, अनूप सक्सेना, रवि जौहरी, संदीप सक्सेना, अशोक सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, ममता जौहरी, पूनम सक्सेना आदि ने भाग लिया।
बाला जी विहार स्थित बाबा नर्मदेश्वर नाथ शिवमंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी भोज कराया। सरिता कौशिक, विमल पांडेय, आदेश कटियार, दिनेश कुमार सिंह, अनिल पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, रूपराम आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब बरेली नार्थ एवं इनरहव्हील क्लब बरेली न्यू नार्थ ने कंबल बांटे व खिचड़ी भोज कराया। रहपुरा गिरधारी लाल में आसपास के गांवों के 125 लोगों को कंबल बांटे। संयोजक रोटरी के पूर्व गवर्नर पीपी सिंह ने शुभारंभ किया। अध्यक्ष राजेश सेठ, पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सुरेश भाटिया, सुनील भसीन, रवि अग्रवाल गट्टूमल, मालती देवी, सचिव मोहित खन्ना उपस्थित रहे।
यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट की ओर से इज्जतनगर स्टेशन के सामने लोगों को खिचड़ी बांटी। सूर्य भगवान से सभी के मंगल की प्रार्थना की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. हरिओम गौतम, पार्षद रामपाल गंगवार, आदित्य गौतम, गौरव शर्मा, लाल बहादुर गंगावर, अनुराग सक्सेना, रमेश गौतम आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने कैंब्रेज स्कूल परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। महापौर उमेश गौतम मुख्य अतिथि रहे। एके वार्ष्णेय, डॉ. आरके टंडन, अनिल रस्तोगी, मिथलेश वार्ष्णेय, डीपी अरोरा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जपुरी सेवा समिति की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन रुहेलखंड विश्व विलद्यालय गेट पर किया गया। इसका शुभारंभ समिति एवं आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विधायकत संजीव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में मानव शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, देवेंद्र राम, नीरज कुमार, राम नाथ गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed