फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saif was murdered after luring him to give him money.

Bareilly News: रुपये देने का लालच देकर बुलाने के बाद कर दी थी सैफ की हत्या

Sat, 17 Feb 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 17 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Saif was murdered after luring him to give him money.
फरीदपुर (बरेली)। मोहल्ला भूरे खां गौटिया से अपहृत मोहम्मद सैफ उर्फ मुन्ना (16) के हत्यारोपी तस्लीम को पुलिस हरदोई से फरीदपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा हत्या में तरमीम किया है।
विज्ञापन

सैफ का शव बृहस्पतिवार को हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के घोसार गांव में एक नाले में मिला था। पुलिस ने वहां से सैफ के मोहल्ले के ही रहने वाले तस्लीम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान घटना की वजह को लेकर तस्लीम लगातार बयान बदलता रहा। फरीदपुर लाने के बाद उसने फिरौती के लिए हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि सैफ ने उसे कॉल करके जरूरत बताते हुए रुपये मांगे थे। रुपये देने का लालच देकर उसने सैफ को हरदोई बुला लिया। इसके बाद फिरौती वसूलने के लिए सैफ को बंद कर दिया। भागने की कोशिश करने पर सिर में गोली मारकर सैफ की हत्या कर दी। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया। हत्या करने के बाद उसने सैफ के मोबाइल फोन से ही कॉल करके फिरौती मांगी थी। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा हत्या में तरमीम किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। वहीं, देर शाम फरीदपुर में गमगीन माहौल में शव सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दुकान में नकली बम रखकर व्यापारी से मांगे थे रुपये
तस्लीम ने पिछले साल फरीदपुर में बीसलपुर रोड स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में नकली बम रख दिया था। इसके बाद दुकानदार को कॉल करके दुकान में टाइम बम होने की बात कहकर रुपयों की मांग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम को कब्जे में लिया था। जांच में बम नकली होने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया है।

------
गले से सटाकर मारी गई थी गोली

हरदोई। हरदोई पुलिस ने शुक्रवार को सैफ के शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। माना जा रहा है कि पिस्टल से गले से सटाकर गोली मारी गई, जो सिर के पिछले हिस्से से निकल गई। शव तकरीबन 48 घंटे पुराना होने की बात भी पोस्टमार्टम में सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed