फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saffron sugar mill barrier broken by farmers, crushing stopped

केसर चीनी मिल का बैरियर किसानों ने तोड़ा, पेराई ठप

Fri, 15 May 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saffron sugar mill barrier broken by farmers, crushing stopped
suger

पहले ट्रॉली तुलाने के लिए आपस में भिड़े, मिल कर्मचारी को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
बहेड़ी। गन्ना विभाग ने पर्चियों का इंडेंट एक साथ जारी कर दिया है, जिस वजह से केसर चीनी मिल में कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई है।
बृहस्पतिवार शाम पहले ट्रॉली तुलवाने को लेकर दो किसानों में बहस हो गई, जिसमें एक किसान का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरे किसान ने मिल का बैरियर तोड़ दिया। बैरियर के सहारे मिल के कंप्यूटर आदि उपकरणों की केबिल जा रही थी, वह भी उखड़ गई, जिससे पूरा सिस्टम ठप हो गया। मिल कर्मचारी डीपी मलिक वहां पहुंचे तो एक किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर उनके ऊपर तेज रफ्तार से आने लगा। भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। मिल कर्मचारियों और किसानों में इसको लेकर झगड़ा होने लगा। सूचना पर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार व एसएसआई वेद प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत कर मिल के अधिकारियों से वार्ता की। मौके से हंगामा करने वाले किसानों की चार ट्रॉलियां पुलिस थाने ले आई। मिल की ओर से हंगामा करने वाले किसानों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मिल के बंद होने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान होने की बात मिल प्रबंधन ने कही है।
पहले ट्राली तुलाने के फेर में मिल के बैरियर को ही तोड़ दिया। मिल कर्मचारी को कुचलने की कोशिश की। हंगामा, तोड़फोड़ करने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

- शरत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसर चीनी मिल
किसी को गुंडई नहीं करने दी जाएगी। किसानों के लिए जब लाइनें बनी हैं तो नियम के अनुसार लाइन से ही गन्ना तुलवाना चाहिए। मिल प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - रामानंद राय, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed