फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadhvi Prachi big statement on BJP defeat in Uttar Pradesh

UP: यूपी में भाजपा की हार पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान, कहा- यह कार्यकर्ताओं की अनदेखी का नतीजा

Thu, 06 Jun 2024 05:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 05:37 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार का कारण कार्यकर्ताओं की अनदेखी बताया। कहा कि अनदेखी से हताश होकर कार्यकर्ता चुनाव के दौरान घर में बैठा रहा, जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले चुनाव में इसकी भरपाई होगी। 

विज्ञापन
Sadhvi Prachi big statement on BJP defeat in Uttar Pradesh
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार पर भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की हार का कारण कार्यकर्ताओं की अनदेखी बताया। उन्होंने कहा कि अनदेखी से हताश होकर कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अपने घर में बैठा रहा, जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। फिर भी हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। साध्वी प्राची ने कहा कि भाजपा आलाकमान को अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। इसके बाद ही हार की भरपाई हो सकती है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं साध्वी प्राची ने कहा कि उनकी की संख्या बढ़ती जा रही है, हमारी संख्या घटती जा रही है। फिर भी हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हार से कार्यकर्ता हताश और आहत है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

साध्वी प्राची ने कहा कि भाजपा आलाकमान को सलाह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। इसके बाद ही हार की भरपाई हो सकती है। अयोध्या में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि इस हार के लिए राम का नाम इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। चुनाव में हार और जीत होती रहती है। बाद में भाजपा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक गहरा समुद्र है। अगले चुनाव में इस हार की भरपाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed