फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sadhus beaten in purulia Bareilly sadhu father and son beaten by mob in West Bengal

UP: पश्चिम बंगाल में जिन साधुओं पर हुआ हमला, वो बरेली के रहने वाले पिता-पुत्र, धार्मिक यात्रा पर गए थे तीनों

Sun, 14 Jan 2024 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

बरेली के बिशारतगंज के रहने वाले साधु पिता-पुत्र धार्मिक यात्रा पर गए थे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में उन पर भीड़ ने हमला कर दिया। उन्हें निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा गया। किसी तरह उनकी जान बच सकी। घटना के बाद वहां की पुलिस ने बरेली पुलिस से संपर्क किया। घटना के बाद पीड़ित घर वापस आ रहे हैं। 

विज्ञापन
sadhus beaten in purulia Bareilly sadhu father and son beaten by mob in West Bengal
पीड़ित साधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी बंगाल के पुरुलिया में जिन तीन साधुओं पर भीड़ ने हमला कर उनकी पिटाई की थी, वो बरेली के बिशारतगंज कस्बे के रहने वाले पिता-पुत्र हैं। घटना के बाद पीड़ित साधु घर वापस आ रहे हैं। वहां की पुलिस ने बरेली पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी ली थी। वहीं, साधुओं पर हमले को लेकर राजनीतिक भी शुरू हो गई है। भाजपा ने ममता सरकार को निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन


बरेली के बिशारतगंज में गोस्वामी साधुओं की पूरी बस्ती है। इन्हीं में से कुछ साधु गंगासागर यात्रा पर निकले थे। तीन साधु मधुरनाथ गोस्वामी, उनके बेटे सुनील गोस्वामी व दूसरे बेटे प्रमोद गोस्वामी पुरुलिया से होकर गुजर रहे थे। वहां दूसरे स्थानों के 20 श्रद्धालुओं समेत इन पिता-पुत्रों पर पुरुलिया जिले में भीड़ ने हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन


भीड़ हिंसा में 12 आरोपी गिरफ्तार 
पुरुलिया पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहां की पुलिस ने बिशारतगंज थाना प्रभारी दीप चंद्र को कॉल कर साधुओं के बारे में जानकारी मांगी। रविवार सुबह बिशारतगंज पुलिस ने बस्ती में जाकर जानकारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल पुलिस को बताया गया कि सभी स्वच्छ छवि के लोग हैं और जगह-जगह धार्मिक यात्राओं में जाते रहते हैं। वहां की पुलिस ने तीनों साधुओं को बरेली रवाना कर दिया। यहां रहने वाले परिचितों ने उन्हें कॉल कर घटना की जानकारी ली।

ममता बनर्जी पर भड़के यूपी के संत 
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज ने साधुओं पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी ने ममता बनर्जी को मुमताज खान नाम दिया था। राम नवमी और अन्य धार्मिक जुलूसों पर हमले हुए हैं। जब वह 'भगवा' रंग देखती हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वो हमले कराती हैं। यह घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। 

भीड़ से बेरहमी से पीटा था 
साधुओं पर हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के वीडियो में साधुओं के एक समूह को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा। वीडियो में सड़क पर भारी भीड़ देखी जा रही है। एक शख्स संत के केश पकड़कर खींच रहा है। दूसरा लाठी से निर्वस्त्र संत की पिटाई कर रहा। इसके अलावा कुछ लोग लात भी मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed