फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV: Applications for graduation will be open till 25th July

रुविवि : 25 जुलाई तक होंगे स्नातक में आवेदन

Fri, 12 Jul 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
RUV: Applications for graduation will be open till 25th July
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की तारीख बढ़ा दी है। विद्यार्थी 25 जुलाई तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण के पहले चरण में बुधवार शाम तक दो लाख सीटों के लिए 1,20,871 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसमें सबसे अधिक आवेदन प्रमुख कॉलेजों में बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए हुए। 79,129 सीटें रिक्त रहने पर दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई है। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय पोर्टल पर 150 रुपये शुल्क प्रति छात्र की दर से विद्यार्थी 11 से 25 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज की ओर से प्रथम चरण के छूटे हुए अभ्यर्थी और दूसरे चरण में आवेदित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन मेरिट तैयार की जाएगी। नियमों के अधीन प्रवेश की अंतिम तारीख 26 जुलाई से पांच अगस्त तक निर्धारित की गई है। इससे पूर्व पहले चरण में नौ जून से 10 जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण किए गए थेे। इसके बाद भी विवि की 79,129 सीटें रिक्त रह गईं। ऐसे में कई कॉलेजों की स्थिति दयनीय बनी हुई हैं। जहां आवेदन के नाम पर सीटों के समान आवेदन नहीं आ सके। सबसे खराब स्थिति बीएससी गणित समूह की रही। जहां सीटों पर आवेदनों की संख्या ही नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed