फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rumors of wolf attack spread in Bareilly Beheri

Bareilly News: बहेड़ी में भेड़िये के आतंक का मचा शोर, जांच में निकला कब्र बिज्जू

Thu, 05 Sep 2024 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 08:01 AM IST
सार

बरेली के बहेड़ी में ग्रामीणों पर किसी वन्यजीव के हमले के बाद भेड़िये का शोर मचा था। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया। जांच में कब्र बिज्जू होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Rumors of wolf attack spread in Bareilly Beheri
गांव गलथुआ में पहुंचे वन विभाग के अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी के गांव मंसूरपुर में भेड़िये के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना पर बुधवार को मुख्य संरक्षक विजय सिंह ने कई गांवों का दौरा किया। टीम ने खेतों में वन्य जीवों के पग चिह्न की जांच करने के साथ ग्रामीणों से भी बात की। उनको कई वन्य जीवों के फोटो दिखाए। इस दौरान कब्र बिज्जू का हमला होने की बात सामने आई है। भुता में सियार के हमले की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 
बहेड़ी तहसील की सीमाएं तराई बेल्ट से लगी हुई हैं। ऐसे में अधिकारी अन्य किसी वन्य जीव के होने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे। इसको देखते हुए गांवों में 24 घंटे निगरानी के लिए टीमों को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बहेड़ी के गांवों में एसडीओ कमल कुमार, वैभव चौधरी की टीमों ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की। एसडीओ कमल कुमार ने बताया कि बहेड़ी में कब्र बिज्जू की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वह किसी अफवाह में न आएं। टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुता और फरीदपुर में भी वन्यजीव के हमले
भुता थाना क्षेत्र के गांव मेवा पटटी, गलथुआ, भुता के साथ फरीदपुर के गांवों में भी वन्य जीव देखे जाने और हमले की सूचना मिली हैं। भुता में देशांत, शगुन और धर्मेंद्र को किसी वन्यजीव ने हमला कर घायल कर दिया था। इससे भेड़िया होने का शोर मच गया। जांच में यह हमला सियार का निकला। दोनों थाना क्षेत्रों के गांवों में एडीओ अपूर्वा पांडेय, ऋषि कुमार ने टीम के साथ दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed