फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand University will coordinate with universities of other countries

इस बार निगम दफ्तर के बाहर नहीं लगेगा तिब्बती बाजार

Sat, 14 Nov 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ruhelkhand University will coordinate with universities of other countries
बरेली नगर निगम
बरेली। नगर निगम दफ्तर के बाहर हर साल जाड़ों में तिब्बत के लोग गर्म कपड़ों का बाजार लगाते हैं, लेकिन इस बार सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई चल रही होने से बाजार नहीं लग सकेगा। नगर निगम के बाहर यह बाजार नवंबर से लगता था और फरवरी के अंत तक रहता था। यहां चूंकि सस्ते दामों पर ऊनी कपड़े उपलब्ध हो जाते थे इसलिए खासी भीड़ जुटती थी। नगर निगम प्रशासन ही दुकानों का आवंटन करता था। इस बार दुकानों का आवंटन नहीं किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का काम तो पूरा हो गया है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। लिहाजा इस पर इस बार बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed