फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand University neck with tour preparations

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नैक दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनिमल साइंस विभाग में प्रतीक के रूप में कॉकरोच की आंख का स्कल्पचर बनाकर दीवार पर लगाया गया है। इसके साथ ही एक पत्थर लगाकर उसका विवरण भी दिया गया है। यह तैयारी विश्वविद्यालय में नैक दौरे को लेकर की जा रही है। इसी क्रम में सभी विभागों को व्यवस्थित कर डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं जिससे विभागों की उपलब्धियों को दिखाया जा सके।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनिमल साइंस विभाग में 1994 में विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. भूमित्र देव ने विभाग के प्रतीक के रूप में इलाहाबाद से कॉकरोच की आंख का स्कल्पचर बनवाया था। इलाहाबाद के ही बीएस ठाकुर ने यह स्कल्पचर बनाया था। वहां से लाकर इसे दीवार में लगा तो दिया गया, लेकिन इसके विवरण का पत्थर नहीं लग पाया था। अब नैक की तैयारियों के चलते इस स्कल्पचर के पास विवरण वाले पत्थर को भी लगा दिया गया है। अनुप्रयुक्त विज्ञान संकाय के डीएन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एसएम सिंह ने बताया कि एनीमल साइंस में कॉकरोच की आंख बड़ी खास होती है। यह कंपाउंड आई होती है। उसकी आंख में किसी भी वस्तु के 13 से 15 हजार यूनिट (चित्र) बनते हैं। एक यूनिट (ओमेटीडियम - इनसेक्ट विजन) के चित्र का स्कल्पचर लगाया गया है। इसे विद्यार्थी बार-बार देखते हैं तो उन्हें चित्र याद हो जाता है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अप्रैल में नैक का दौरा होना है। इसे लेकर तमाम विभागों में ऐसी ही खास चीजों का डिस्प्ले करने में लगा हुआ है, ताकि टीम आए तो उसे हर विभाग में कुछ न कुछ नया दिखे। विभागों में उपलब्धियां बताते हुए डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। कुछ क्रिएटिव करने का भी प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed