{"_id":"5f8f49a08ebc3e9bf228ce06","slug":"ruckus-in-the-cadence-of-lathi-charge-on-activists-of-hindu-organizations-inspector-inspector-two-soldiers-arrested-bareilly-news-bly424090873","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद थाने में बवाल, इंस्पेक्टर-दरोगा, दो सिपाही नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद थाने में बवाल, इंस्पेक्टर-दरोगा, दो सिपाही नपे
Wed, 21 Oct 2020 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:17 AM IST
सार
हिंदू लड़की को अगवा करने के मामले में ज्ञापन देने आए थे, बहस के बाद तोड़फोड़ की तो पुलिस ने चलाईं लाठियां
विज्ञापन
बरेली के थाना किला में हिन्दू संगठन प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
भीड़ ने चार घंटे तक थाने में किया जमकर हंगामा, एडीजी-डीआईजी और एसएसपी पहुंचे
विज्ञापन
भाजपा विधायकों-मेयर से बातचीत के बाद इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, दरोगा व दो सिपाही सस्पेंड
बरेली। नाबालिग बताई जा रही हिंदू लड़की के दूसरे समुदाय के युवक के अगवा करने के मामले में ज्ञापन देने आए हिंदू संगठनों के नेताओं से पुलिस अफसरों की नोकझोंक के बाद भीड़ ने थाना किला में तोड़फोड़ कर दी। जवाब में अफसरों के आदेश पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चला दीं। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के चुटैल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। जबर्दस्त हंगामा करती भीड़ चार घंटे थाने में जमी रही।
हालात गंभीर होने के बाद इधर एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी थाने पहुंच गए तो उधर शहर और बिथरी के विधायकों समेत मेयर भी आ गए। प्रथमदृष्ट्या पुलिस की गलती साबित होने पर इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर करने के साथ एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। चुटैल कार्यकर्ताओं का मेडिकल कराकर एसपी देहात को जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए 17 अक्तूबर को थाना किला में बिलाल नाम के युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि लड़की बिलाल के झांसे में आकर घर में रखे आठ लाख रुपये और जेवर भी ले गई है। लड़की के परिवार के साथ हिंदू संगठन जल्द उसकी बरामदगी का दबाव बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, विहिप के विभाग संयोजक पवन अरोरा के साथ कई हिंदू संगठनों के लोग थाना किला पहुंचे जहां उन्होंने सीओ टू साद मियां खां और थाना प्रभारी सतीश कुमार को ज्ञापन देकर जल्द लड़की की बरामदगी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने नारेबाजी करने के साथ थाने में रखी कुर्सियां तोड़नी और फेंकनी शुरू कर दीं। इस पर सीओ टू पुलिस को भीड़ को खदेड़ने का आदेश दे दिया। फोर्स ने भीड़ पर लाठियां चलाईं तो थाने में भगदड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ता बुरी तरह चुटैल हो गए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष के समझाने पर भीड़ कुछ शांत हुई और इसके बाद थाने में ही धरना शुरू कर दिया गया। कार्यकताओं ने अफसरों के नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब साढ़े तीन बजे एसएसपी और फिर डीआईजी और एडीजी भी थाने पहुंचे। अधिकारियों ने कुछ नेताओं को इंस्पेक्टर के कक्ष में बुलाकर बात करने के बाद इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस वालों पर कार्रवाई की घोषणा की जिसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे भीड़ थाने से हटी।
लड़की की तलाश में टीम दिल्ली गई हुई है। थाने में कुछ लोगों ने कुर्सियां तोड़ीं जिन्हें चिन्हित कर रिपोर्ट लिखाई जा रही है। लाठीचार्ज की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी देहात को जांच दी है। फिलहाल आरोपों के आधार पर मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश यादव, सिपाही राहुल व इब्नेहसन को निलंबित और थाना प्रभारी सतीश कुमार को लाइनहाजिर किया जा रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
भाजपा विधायकों-मेयर से बातचीत के बाद इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, दरोगा व दो सिपाही सस्पेंड बरेली। नाबालिग बताई जा रही हिंदू लड़की के दूसरे समुदाय के युवक के अगवा करने के मामले में ज्ञापन देने आए हिंदू संगठनों के नेताओं से पुलिस अफसरों की नोकझोंक के बाद भीड़ ने थाना किला में तोड़फोड़ कर दी। जवाब में अफसरों के आदेश पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चला दीं। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के चुटैल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। जबर्दस्त हंगामा करती भीड़ चार घंटे थाने में जमी रही।