फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus by supporters of Santosh Gangwar in front of BJP state president in Bareilly

सियासी घमासान: बरेली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने सांसद समर्थकों का हंगामा, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Tue, 09 Apr 2024 10:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 10:10 AM IST
सार

बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में घमासान मचा हुआ है। सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद उपजा असंतोष पहली बार खुलकर सामने आया। सोमवार को सांसद समर्थकों ने मेयर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Ruckus by supporters of Santosh Gangwar in front of BJP state president in Bareilly
सांसद समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद उपजा असंतोष नगर निगम परिसर में हुई ब्राह्मण समाज की बैठक के बाद खुलकर सामने आ गया। सोमवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में संतोष के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मांग उठाई कि महापौर का इस्तीफा लें या संतोष को टिकट मिलने की स्थिति में ही कुर्मी समाज भाजपा को चुनाव लड़ाएगा। अध्यक्ष के जाने के बाद भी वे नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन


सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट कर ली चुटकी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर चुटकी ली। उन्होंने लिखा कि भाजपा में असंतोष उबाल पर है। बरेली में सांसद के कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को घेर लिया।
विज्ञापन


यह है मामला 
रविवार को बरेली लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में ब्राह्मण समाज की बैठक नगर निगम परिसर में बुलाई गई थी। आयोजक के रूप में महापौर उमेश गौतम समेत ब्राह्मण समाज से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने इसमें विचार रखे थे। अब एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसे इस बैठक में महापौर का संबोधन बताया जा रहा है। इसी को लेकर सांसद संतोष गंगवार के समर्थक भड़के हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। शाम को सांसद के कैंप कार्यालय पर उनसे मिलने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। बताते हैं कि संतोष समर्थकों की नाराजगी का पता चलने पर प्रधानमंत्री मोदी के पीलीभीत कार्यक्रम में जा रहे चौधरी इसी सिलसिले में उनसे बात करने पहुंचे थे। 

बरेली में बसपा की चुनावी सभा: भाजपा पर बरसे आकाश आनंद, कहा- बेइज्जती का टैग है बुलडोजर की सरकार

कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखा तो नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। महापौर का नाम लेकर आरोप लगाए। चौधरी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। थोड़ी देर रुककर चौधरी ने संतोष गंगवार से बात की और निकल गए। इस दौरान गेट तक धक्कामुक्की और खींचतान का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए भारत सेवा ट्रस्ट का गेट भी बंद कर दिया था।

समर्थक बोले- किला ढहाने और गिराकर पीटने की बात कही
सांसद के कार्यालय के बाहर देर रात तक समर्थकों की नारेबाजी व हंगामा जारी रहा। अवधेश कुमार सिंह ने दावा किया कि कॉल रिकार्डिंग में महापौर की ही आवाज है। पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि एक बड़े नेता का किला ढहा दिया है। अब कुछ कहा तो गिराकर पीटेंगे। 

दावा किया कि यह शब्द सीधे तौर पर सांसद के बारे में ही कहे गए हैं। विशाल गंगवार ने कहा कि कुर्मी समाज भी सम्मान से समझौता नहीं करेगा। प्रदेश अध्यक्ष से कह दिया है कि या तो वह महापौर का इस्तीफा लें या फिर संतोष गंगवार को ही प्रत्याशी घोषित करें। ऐसा न हुआ तो कुर्मी समाज विपक्षी प्रत्याशी के साथ जाने को मजबूर होगा।

वीरेंद्र सिंह वीरू का वीडियो हो रहा वायरल
सांसद संतोष गंगवार के रिश्तेदार डीसीबी चेयरमैन वीरेंद्र सिंह वीरू का भोजीपुरा की सभा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सांसद के बारे में कह रहे हैं कि उन्होंने कभी जातिवाद की बात नहीं की लेकिन एक समाज के सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने ऐसी बातें कही जा रही हैं तो बहुत गलत हुआ है। कुर्मी समाज कमजोर नहीं है। हम अपनी ताकत का अहसास करा देंगे।

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि संतोष गंगवार हमारे बहुत वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उनके नेतृत्व में हम चुनाव लड़ रहे हैं और भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं। कुछ विपक्ष के लोग अनर्गल बातों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं मगर उनके किसी कृत्य को कामयाबी नहीं मिलने वाली है। भाजपा परिवार एकजुट है।

सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुझे पीलीभीत में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देने आए थे। इसके अलावा किसने क्या कहा, मुझे जानकारी नहीं है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि रविवार को नगर निगम में हुई किसी सभा की ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला देकर कुछ लोग नाराजगी जता रहे हैं। ऑडियो-वीडियो किसका है, हमें नहीं पता। प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी कुछ बातें रखी गई हैं। वैसे पार्टी एकजुट है, किसी तरह की समस्या नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed