फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus at police post after death of young man report file against seven in bareilly

Bareilly News: युवक की मौत के बाद परिजनों ने चौकी पर किया हंगामा, विवाहिता समेत सात पर रिपोर्ट

Sun, 21 Apr 2024 11:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

सीबीगंज क्षेत्र में युवक का शव रेल लाइन पर मिला। परिजन शव लेकर परसाखेड़ा चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। साथ ही रामपुर हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन शांत हुए। 

विज्ञापन
Ruckus at police post after death of young man report file against seven in bareilly
परसाखेड़ा पुलिस चौकी का घेराव करते अमित कश्यप के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में विवाहिता से प्रेम प्रसंग के चलते दो परिवारों में तनाव के बीच युवक का शव ट्रेन से कटा मिला। इस मामले को पुलिस आत्महत्या बताती रही, वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर परसाखेड़ा चौकी पर नारेबाजी की। रामपुर हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। पुलिस ने विवाहिता समेत सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


नदोसी निवासी अमित कश्यप का शव गांव के ही पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों ने शव की पहचान के बाद आरोप लगाया कि अमित की अपहरण के बाद हत्या की गई है। इसके बाद शव को लाइन पर डाला गया है। अमित के पिता बिहारीलाल ने बेटे की हत्या का आरोप लगाकर सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। 
विज्ञापन


विवाहिता समेत सात पर रिपोर्ट 
परिजन शव लेकर परसाखेड़ा चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। साथ ही रामपुर हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मगर वह घर से फरार हो गए थे। बिहारीलाल की ओर से विवाहिता, उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ देर शाम सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारीलाल ने जिक्र किया कि गांव की एक विवाहिता उनके बेटे से जबरन प्रेम संबंध बना रही थी। इसका उन्होंने महिला के घरवालों से विरोध भी किया था। उनका आरोप है कि महिला के परिजनों ने उनके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या की है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि परिजनों के आरोपों के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

सीसीटीवी कैमरे गायब देखकर भड़के लोग
परिजनों ने आरोप लगाया कि रेलवे क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे वहां से गायब कर दिए गए हैं। बताया कि नए कैमरे कल तक लगे हुए थे। अगर कुछ लोग अमित को ले गए होंगे तो उनकी तस्वीरें इन कैमरों में आ सकती थीं। उन्होंने इस मामले को गहरी साजिश बताया। 

ट्रेन के आगे कूदने का तर्क
शव मिलने के बाद पुलिस ने रेलवे से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक जिस ट्रेन से अमित कटा था उसके चालक ने अपनी सूचना में रन एंड थ्रू की जानकारी दी है। मतलब अमित खुद ही ट्रेन के आगे कूदा। परिजनों ने इस तर्क को मानने से इन्कार कर दिया। कहा कि ऐसा होता तो शव की गर्दन और धड़ अलग न हुआ होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed