फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rss worker beating case Three hours highway jam two police line spot

संघ कार्यकर्ता को पीटने का मामला: तीन घंटे हाईवे जाम, दो सिपाही लाइन हाजिर, पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक 

Thu, 01 Apr 2021 10:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 10:11 PM IST
सार

  • भड़के संघ कार्यकर्ता व हिंदू संगठनों ने करगैना पुलिस चौकी घेर ली 
  • ढाई घंटे तक हाईवे पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा 
  • कई थानों की आई पुलिस 

विज्ञापन
rss worker beating case Three hours highway jam two police line spot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली में संघ कार्यकर्ता की पिटाई का मामला बृहस्पतिवार को गरमा गया। चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न करने से भड़के संघ कार्यकर्ता व हिंदू संगठनों ने करगैना पुलिस चौकी घेर ली और चौकी के सामने बरेली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस की मौजूदगी में करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। 
विज्ञापन


एसएसपी के संघ कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले चारों सिपाहियों को लाइन हाजिर करने व चुनाव आयोग की अनुमति के बाद दो चौकी प्रभारियों को भी हटाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

करगैना बीडीए कालोनी में रहने वाले संघ कार्यकर्ता आयुष चौहान ने होली पर करगैना चौकी प्रभारी व वहां तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को पिटाई का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान भी कर दिया। पिछले दो दिनों से यह मामला चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने शिकायत पर बुधवार को चौकी पर तैनात आरोपी सिपाही अवनीश व दीपक को लाइन हाजिर कर दिया था। आयुष का कहना है कि बृहस्पतिवार को करगैना चौकी इंचार्ज अजब सिंह यादव का उनके पास फोन आया। उन्होंने उसे जमकर हड़काते हुए मामले को खत्म करने को कहा। आयुष ने इसकी जानकारी संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत को दी। वह बातचीत करने संघ कार्यकर्ताओं के साथ करगैना चौकी पहुंचे। कुछ ही देर में कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी व भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने चौकी के सामने बरेली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया।

सूचना पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीओ सिटी (द्वितीय) साद मियां खान व कई थानों का पुलिस फोर्स आ गया। कार्यकर्ताओं को काफी समझाया गया, लेकिन वे दोनों चौकी इंचार्ज व आरोपी चारों सिपाहियों पर कार्रवाई चाहते थे। एसपी सिटी ने एसएसपी से फोन पर बात की। इसके बाद दो और सिपाही जालिम सिंह और अतुल को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन अधिकारी दोनों चौकी प्रभारी पर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। इसी को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। 

कई बार लाठीचार्ज की नौबत आती दिखी। शहर विधायक डा. अरुण कुमार, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा, मेयर उमेश गौतम, भाजपा के शहर महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, विहिप नेता पवन अरोरा आदि के बीच कई बार पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई। इस दौरान सीओ सेकेंड साद मियां खान से कुछ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हो गई। जैसे तैसे पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभाला।


एसएसपी से फोन पर हुई बातचीत के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही करगैना व मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज को भी हटाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा जा रहा है। इसके बाद लोग माने। मगर कार्यकर्ता सीओ साद मियां खान को भी हटाने की मांग करने लगे। संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर 24 घंटे के अंदर दोनों चौकी इंचार्ज और आईपीएस सीओ नहीं हटे तो फिर यही चौकी के सामने धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed