{"_id":"5f5fb4c78ebc3e4d6f27aea9","slug":"rs-charged-on-sub-station-faridpur-news-bly419832476","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार में बिजली कनेक्शन प्रकरण में जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार में बिजली कनेक्शन प्रकरण में जांच समिति गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/भुता। सबस्टेशन पर संविदा कर्मी के जरिये घरेलू बिजली कनेक्शनों के नाम तीन-तीन हजार रुपये की वसूली के मामले में विभागीय अफसरों ने सोमवार को जांच समिति गठित कर उसे सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। हालांकि मामले पर लीपापोती की भी कोशिश शुरू हो गई है।
भुता के गांव फैजनगर में रहने वाले संतोष कुमार कई दिनों से घरेलू कनेक्शन के लिए सबस्टेशन पर चक्कर लगा रहे थे। सबस्टेशन पर नए कनेक्शन के मामले देखने वाला संविदा कर्मी रामऔतार बहाने बनाकर लगातार टाल मटोल कर रहा था। संतोष के मुताबिक संविदा कर्मी रामऔतार खुद को जेई होना जताता रहा। कई बार चक्कर लगवाने के बाद उसने साफ किया कनेक्शन लेने के लिए उन्हें तीन हजार रुपये देने होंगे। संतोष ने उसकी यह बातचीत रिकार्ड कर ली और इसका वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद विभाग में हड़कंप मचा तो एसडीओ अनिल रावत ने आनन-फानन में संविदा कर्मी को हटाकर एक्सईएन को मामले की जानकारी दी।
सोमवार दोपहर एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर ने छानबीन कराने के बाद अवैध वसूली करने वाले संविदा कर्मी रामऔतार के सबस्टेशन में घुसने पर पाबंदी लगा दी। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी। इसमें एसडीओ इज्जतनगर ताबिश और कांधरपुर उपकेंद्र के जेई अजय यादव को नामित किया गया है। एक्सईएन ने एक सप्ताह मेें जांच रिपोर्ट देने को कहा है।