फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs banks reached a new note

एक रुपये का नया नोट बैंकों में पहुंचा

Mon, 16 Nov 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 16 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rs banks reached a new note
बरेली। लगभग बीस वर्ष पहले बंद हो चुका एक रुपये का नोट एक बार फिर छपकर बैंकों में पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने दस माह पहले ने इसे छापकर जारी किया था। लेकिन बैंकों में अब पहुंचा है। इसे पाने के लिए मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन

छोटा आकार और गुलाबी व हरे रंग में छपे एक रुपये के  नए नोट को लेकर चर्चा है, लोग इसे पाने के लिए बैंकों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर प्रमुख बैंकों ने इस नयी करेंसी को पिछले दरवाजे से बाजार में जारी कर दी है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने एक बैंक से एक रुपये की नोट गड्डी प्राप्त की तो गदगद हो गए। बताया जाता है कि पंजाब नेशनल बैंक ने लखनऊ से एक रुपये नोट की करेंसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी की है। पीएनबी करेंसी चेस्ट बरेली प्रभारी ने बताया कि अभी नयी करेंसी स्थानीय स्तर पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जीएम बड़ौदा बैंक पी. नरसिंहा राव ने बताया कि आरबीआई ने एक रुपये का नोट नवंबर 1994 से छापना बंद कर दिया था। इसके बाद फरवरी 1995 से दो रुपये और नवंबर 1995 से पांच रुपया नोट करेंसी बंद कर दी। राव ने बताया कि आरबीआई ने बीस वर्ष बाद मार्च 2015 में एक बार फिर एक रुपये की करेंसी छापकर जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्फो:
0 आरबीआई ने पहली बार एक रुपये का नोट1940 में जारी किया और नवंबर 1994 में छापना बंद किया।
0 नया एक रुपया नोट गुलाबी व हरे रंग के  मिश्रण छापा गया है। जो 6.3 चौड़ा और 9.7 सेंटीमीटर लंबा है।
0 एक रुपये की करेंसी पर छपाई खर्च 1.14 रुपये प्रति नोट आता है। इस बार नया नोट पाने को मारामारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed