फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route of Jannayak Express suddenly changed passengers jumped from moving train

UP News: अचानक बदला जननायक एक्सप्रेस का रूट, संडीला में चलती ट्रेन से कूदे यात्री, चार चोटिल

Tue, 10 Oct 2023 06:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 06:39 AM IST
सार

सोमवार को शाहजहांपुर से सीतापुर के स्थान पर जननायक एक्सप्रेस को सीधे हरदोई होते हुए रवाना कर दिया गया। इस कारण संडीला स्टेशन के पास कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए, जिससे चार लोग चोटिल हो गए। 

विज्ञापन
Route of Jannayak Express suddenly changed passengers jumped from moving train
Jannayak Express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली 15212 जननायक एक्सप्रेस का सोमवार को अचानक रूट बदल दिया गया। यह ट्रेन बरेली से शाहजहांपुर, रोजा, सीतापुर होते हुए जाती है। सोमवार को शाहजहांपुर से सीतापुर के स्थान पर जननायक एक्सप्रेस को सीधे हरदोई होते हुए रवाना कर दिया गया। इस कारण संडीला स्टेशन के पास कई यात्री चलती ट्रेन से कूदने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान चार यात्री चोटिल हो गए।

विज्ञापन


जननायक एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन आने का समय सुबह 6:37 बजे का है। सोमवार को यह ट्रेन एक घंटे देरी से बरेली आई। बरेली से 8:38 बजे शाहजहांपुर पहुंची। शाहजहांपुर के बाद रोजा जंक्शन से यह ट्रेन सीतापुर ब्रांच लाइन होते हुए गोंडा, बस्ती से गोरखपुर होते हुए दरभंगा की ओर जाती है। 

विज्ञापन

एनाउंसमेंट सीतापुर से जाने का किया 
सोमवार को इस ट्रेन को शाहजहांपुर से सीधे रोजा और रोजा से सीधे हरदोई की ओर रवाना कर दिया गया। गौर करने की बात यह है कि इससे पहले बरेली और फिर शाहजहांपुर स्टेशन पर एनाउंसमेंट हुआ था कि जननायक एक्सप्रेस रोजा से सीतापुर होते हुए जाएगी।

ट्रेन जब रोजा से सीधे हरदोई की ओर चली तो सीतापुर, मैगलगंज, बुडबल जाने वाले यात्री चौंक गए। रास्ते में संडीला स्टेशन पर कॉशन के कारण जननायक एक्सप्रेस की रफ्तार कम हुई तो कई यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में यहां ट्रेन को स्टॉपेज देना पड़ा। जननायक एक्सप्रेस का डायवर्जन पहले से जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed