{"_id":"6524a34efcbecd3cfe0ee7e4","slug":"route-of-jannayak-express-suddenly-changed-passengers-jumped-from-moving-train-2023-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अचानक बदला जननायक एक्सप्रेस का रूट, संडीला में चलती ट्रेन से कूदे यात्री, चार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अचानक बदला जननायक एक्सप्रेस का रूट, संडीला में चलती ट्रेन से कूदे यात्री, चार चोटिल
Tue, 10 Oct 2023 06:39 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:39 AM IST
सार
सोमवार को शाहजहांपुर से सीतापुर के स्थान पर जननायक एक्सप्रेस को सीधे हरदोई होते हुए रवाना कर दिया गया। इस कारण संडीला स्टेशन के पास कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए, जिससे चार लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
Jannayak Express
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली 15212 जननायक एक्सप्रेस का सोमवार को अचानक रूट बदल दिया गया। यह ट्रेन बरेली से शाहजहांपुर, रोजा, सीतापुर होते हुए जाती है। सोमवार को शाहजहांपुर से सीतापुर के स्थान पर जननायक एक्सप्रेस को सीधे हरदोई होते हुए रवाना कर दिया गया। इस कारण संडीला स्टेशन के पास कई यात्री चलती ट्रेन से कूदने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान चार यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन
जननायक एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन आने का समय सुबह 6:37 बजे का है। सोमवार को यह ट्रेन एक घंटे देरी से बरेली आई। बरेली से 8:38 बजे शाहजहांपुर पहुंची। शाहजहांपुर के बाद रोजा जंक्शन से यह ट्रेन सीतापुर ब्रांच लाइन होते हुए गोंडा, बस्ती से गोरखपुर होते हुए दरभंगा की ओर जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
एनाउंसमेंट सीतापुर से जाने का किया
सोमवार को इस ट्रेन को शाहजहांपुर से सीधे रोजा और रोजा से सीधे हरदोई की ओर रवाना कर दिया गया। गौर करने की बात यह है कि इससे पहले बरेली और फिर शाहजहांपुर स्टेशन पर एनाउंसमेंट हुआ था कि जननायक एक्सप्रेस रोजा से सीतापुर होते हुए जाएगी।
ट्रेन जब रोजा से सीधे हरदोई की ओर चली तो सीतापुर, मैगलगंज, बुडबल जाने वाले यात्री चौंक गए। रास्ते में संडीला स्टेशन पर कॉशन के कारण जननायक एक्सप्रेस की रफ्तार कम हुई तो कई यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में यहां ट्रेन को स्टॉपेज देना पड़ा। जननायक एक्सप्रेस का डायवर्जन पहले से जारी नहीं किया गया था।