फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route divert of many trains after Goods train derailed in Baghaoli of hardoi

बघौली में डिरेलमेंट से 37 ट्रेनें डायवर्ट, दिल्ली-लखनऊ रेल रूट बहाल करने में लगेंगे दो दिन

Sun, 23 Dec 2018 09:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Dec 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Route divert of many trains after Goods train derailed in Baghaoli of hardoi
दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर बघौली के बाद मालगाड़ी डिरेल होने के बाद करीब दो घंटे तक अप-डाउन दोनों रूट की ट्रेनों का संचालन थम गया। इसके बाद ट्रेनों को बालामऊ-सीतापुर-रोजा होते हुए डायवर्ट किया गया। 
विज्ञापन


तीन दर्जन से ज्यादा मेल-एक्सप्रेस, फास्ट-सुपरफास्ट ट्रेनें डिरेलमेंट से प्रभावित हुई हैं। रेल अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं कि पूरी तरह से रूट बहाल करने में कम से कम दो दिन लगेंगे। 
विज्ञापन


बघौली के पास शनिवार शाम करीब 4:48 बजे अप लाइन पर कोयला भरी मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कई डिब्बे और कोयला डाउन लाइन पर भी बिखर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डुप्लीकेट पंजाब मेल, गरीब रथ, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस को जगह-जगह रोक दिया गया। 

करीब दो घंटे के बाद ट्रेनों का डायवर्ट कर बालामऊ, सीतापुर, रोजा होते हुए पास करना शुरू हुआ। डिरेलमेंट के चलते 37 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। 

अप-डाउन लाइन पर बिखरा कोयला और मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर रेल ट्रैक दुरुस्त कर रेल यातायात शुरू करने में कम से कम दो दिन का समय तक सकता है। इस दौरान इस रूट की ट्रेनें सीतापुर ब्रांच लाइन से पास होंगी। ट्रेनों की रफ्तार थमने से स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। शीतलहर के बीच उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

हरदोई में बघौली स्टेशन के पास कोयला भरी मालगाड़ी डिरेल होने से कुछ मिनट पहले ही यहां से डीआरएम एके सिंघल विंडो इंस्पेक्शन करते हुए गुजरे थे। डीआरएम का स्पेशल सैलून डाउन जम्मू-गुवाहटी एक्सप्रेस में जुड़ा था। जम्मू-गुवाहटी एक्सप्रेस बघौली स्टेशन से करीब 4:25 बजे पास हुई और अप लाइन पर मालगाड़ी करीब 4:48 बजे डिरेल हो गई।  

डीआरएम एके सिंघल को शनिवार को मुरादाबाद से लखनऊ तक विंडो इंस्पेक्शन करने के बाद लखनऊ में एक मीटिंग में शामिल होना था। करीब 3:20 बजे वह डाउन 15654 जम्मू-गुवाहटी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुंचे। यहां स्टेशन पर कुछ मिनट के लिए रुके।

इसके बाद रवाना हो गए। अगर डिरेलमेंट डीआरएम के गुजरने से पहले हुआ होता तो उनकी ट्रेन भी रास्ते में ही रुक जाती। इसको लेकर रेलवे में काफी चर्चा है। हादसे की सूचना पर देर शाम डीआरएम सड़क मार्ग से बघौली पहुंच गए।  

ये ट्रेनें फंसी 
13307 किसान एक्सप्रेस 
13009 दून एक्सप्रेस 
14007 सद्भावना एक्सप्रेस 
13005 पंजाब मेल 
12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस 
13049 डुप्लीकेट पंजाब मेल 
12204 गरीब रथ एक्सप्रेस 
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 
14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 
12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ 
12326 नंगल डैम-कोलकाता एक्सप्रेस 
15910 अवध-असम एक्सप्रेस 

रोजा जंक्शन के लोको पायलट को दी गई कमान 
रोजा। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाले ज्यादातर लोको पायलट को सीतापुर ब्रांच लाइन के बारे में जानकारियां नहीं हैं। ऐसे में रोजा जंक्शन के लोगों पायलट को लगाया गया है। जो डाउन लाइन की जो भी रेलगाड़ी रोजा जंक्शन पहुंच रही है उस पर रोजा जंक्शन के लोको पायलट की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed