फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion on Dussehra in Bareilly

Bareilly News: दशहरा पर रूट डायवर्जन, कार्यक्रमों की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Thu, 02 Oct 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

बरेली में दशहरा पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Route diversion on Dussehra in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दशहरा पर बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि दशहरा मेला और रावण दहन कार्यक्रमों के समापन तक बदली हुई यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


इस तरह होगा डायवर्जन
- मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा से शहर व रामगंगा तिराहा से चौपला की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक, बड़ा बाइपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ की ओर जाना है, झुमका तिराहे से बिलवा, विलयधाम, रजऊ परसपुर तिराहा होकर आ-जा सकेगें।
- दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की ओर जाना है, मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, कैंट, वीरांगना चौक, बुखारा मोड़ होकर आ-जा सकेगें।

- दशहरा मेला के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन इज्जतनगर तिराहा, अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की ओर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर, मठ की चौकी की ओर, श्यामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी की ओर, बरेली कॉलेज, पटेल चौक, चौपुला चौराहे से नावल्टी की ओर प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed