{"_id":"e5712dce4672887621efcb1b98d6c6ba","slug":"rotary-diwali-mela-was-plenty-fun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी दिवाली मेले में खूब हुई मस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी दिवाली मेले में खूब हुई मस्ती
बरेली
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से आयोजित 54वें दिवाली मेला में रविवार को रौनक और बढ़ गई। रविवार को छुट्टी होने के चलते खूब भीड़ उमड़ी। यहां आतिशबाजी शो आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही तारें जमीं पर और फैं सी ड्रेस शो का भी आयोजन हुआ। स्टॉल पर खरीददारी करने वाले और खानपान का लुत्फ उठाते हुए लोग देखे गए। इंडियन ऑडयल फेम नेहा चौहान ने एक से बढ़कर एक गानाें की प्रस्तुति दी। सॉफ्ट रोमांटिक सांग्स के साथ डांस नंबर पर नेहा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा तो दर्शक झूमते नजर आए। साढे़ सात से आठ बजे तक बच्चाें का विशेष कार्यक्रम हुआ। इसके बाद फैं सी ड्रेस में कोई नेता नजर आया तो कोई पुलिस। कार्यक्रम में विनय कृष्ण, प्रधीर गुप्ता, आत्मसरन अग्रवाल, संजीव औतार अग्रवाल व अन्य का सहयोग रहा।
इलाहाबाद बैंक ने रोटरी मेले में लगाया स्टाल
रोटरी क्लब के दिवाली मेले में इलाहाबाद बैंक की ओर से एक स्टाल लगाया गया है। रविवार को इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने किया। इस दौरान बैंक निदेशक अजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक ने रोटरी मेले में लगाया स्टाल
रोटरी क्लब के दिवाली मेले में इलाहाबाद बैंक की ओर से एक स्टाल लगाया गया है। रविवार को इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने किया। इस दौरान बैंक निदेशक अजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन