फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University: Teacher recruitment process will start again after April 20

रुहेलखंड विश्वविद्यालय : शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद फिर शुरू होगी

Wed, 06 Apr 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University: Teacher recruitment process will start again after April 20
बरेली। चुनाव आचार संहिता के कारण रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रुकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद फिर शुरू होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालय को मई तक 60 शिक्षक मिल जाएंगे। इसी के साथ विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

देश के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में छात्रों की संख्या के मुताबिक शिक्षक नहीं हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में दिक्कतें अधिक हैं क्योंकि इन संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति यूजीसी व प्रदेश सरकारों से लेनी पड़ती है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी लंबे समय से शिक्षकों की भर्तियां नहीं हो पा रही थी। इस कारण शिक्षण का भार दूसरे शिक्षकों पर पड़ रहा था। शिक्षा गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। यही नहीं शोध का ग्राफ भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
विज्ञापन

प्रदेश से लेकर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग पर भी शिक्षकों की कमी असर डाल रही थी। अब की नैक रैंकिंग की तैयारियां चल रही हैं। उसमें भी छात्रों की संख्या के मुताबिक शिक्षकों की जरूरत है। अन्यथा इस बिंदु पर विश्वविद्यालय को कम अंक मिलेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में लगभग नौ माह से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर काम चल रहा है। विश्वविद्यालय के नए अधिकारियों की टीम इस पर काम कर रही है। इसी टीम ने हाल ही में विश्वविद्यालय ने लगभग 60 शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया था लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अभी आचार संहिता एमएलसी चुनाव की भी चल रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय 20 अप्रैल के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि को मिल सकता है दोहरा लाभ
विश्वविद्यालय में शिक्षकों की संख्या पूरी हो जाएगी तो नैक रैंकिंग में उसे सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही शिक्षण कार्य और बेहतर होगा। इससे विश्वविद्यालय को दोहरा लाभ मिलेगा। बताते हैं कि जून व जुलाई माह में नैक रैंकिंग के लिए टीम कैंपस आ सकती है। उसी तेजी से तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कर्मचारियों की कमी भी दूर हो
शिक्षकों की तरह ही कर्मचारियों की संख्या भी विश्वविद्यालय में कम है। इनकी भर्ती करने के लिए कर्मचारी संगठनों ने पहले आवाज उठाई थी। अभी भी प्रयास चल रहे हैं ताकि कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जा सकें। इससे कर्मचारियों पर पड़ रहा अतिरिक्त भार कम हो सके।

चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया फिर से तेजी के साथ आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि 20 अप्रैल के बाद इस पर काम और तेज होगा। जल्द ही विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर होगी। इसी के साथ विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य और बेहतर होगा। - डॉ. राजीव कुमार, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed