फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University released the schedule of B.Ed, M.Ed, B.P.Ed examination

रुहेलखंड विवि ने बीएड, एमएड, बीपीएड परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

Sat, 11 Sep 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University released the schedule of B.Ed, M.Ed, B.P.Ed examination
MJP Rohilkhand university

22 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर तक होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने शुक्रवार को बीएड, बीपीएड, एमएड की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी, जो एक अक्तूबर तक चलेंगी। डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे रहेगा।
बीबीए, बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर से 28 सितंबर तक होंगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं 22 सितंबर से 25 सितंबर तक कराई जाएंगी। बीएलएड द्वितीय और चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं 22 सितंबर से 30 सितंबर तक होंगी। ये परीक्षाएं सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक होंगी। इसके अलावा पीजीडीसीए, पीजीडीसीपी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन

एलएलएम द्विवार्षिक पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 25 सितंबर से 29 सितंबर तक, एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक, बीए एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 सितंबर से सात अक्तूबर तक हाेंगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। परीक्षाओं का शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र के अनुसार विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी (त्रिवर्षीय/पंचवर्षीय), एलएलएम, बीकॉम (वित्त/वित्तीय सेवा), बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के सम सेमेस्टर 2021 के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आठ सितंबर थी, लेकिन तमाम विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं। छूटे हुए विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया गया है। 11 सितंबर को परीक्षा फार्म ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इन्हें भरकर ऑनलाइन शुल्क 24 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। आवेदन को ऑनलाइन अप्रूव करने की तिथि 15 सितंबर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed