{"_id":"613bb18c8ebc3e74d2153914","slug":"rohilkhand-university-released-the-schedule-of-b-ed-m-ed-b-p-ed-examination-bareilly-news-bly4591336143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विवि ने बीएड, एमएड, बीपीएड परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विवि ने बीएड, एमएड, बीपीएड परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर तक होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने शुक्रवार को बीएड, बीपीएड, एमएड की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी, जो एक अक्तूबर तक चलेंगी। डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे रहेगा।
बीबीए, बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर से 28 सितंबर तक होंगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं 22 सितंबर से 25 सितंबर तक कराई जाएंगी। बीएलएड द्वितीय और चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं 22 सितंबर से 30 सितंबर तक होंगी। ये परीक्षाएं सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक होंगी। इसके अलावा पीजीडीसीए, पीजीडीसीपी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगी।
एलएलएम द्विवार्षिक पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 25 सितंबर से 29 सितंबर तक, एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक, बीए एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 सितंबर से सात अक्तूबर तक हाेंगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। परीक्षाओं का शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।