फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University is first in the country in uploading documents on DigiLocker

UP News: यूपी के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान, इस मामले में देश में बना नंबर वन

Fri, 27 Sep 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पर 4.8 लाख दस्तावेज अपलोड कर देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रुहेलखंड विवि ने दिल्ली विश्वविद्यालय को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Rohilkhand University is first in the country in uploading documents on DigiLocker
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पर विद्यार्थियों की डिग्री और मार्कशीट अपलोड करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 4.8 लाख दस्तावेज अपलोड कर विश्वविद्याल ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) जोन ग्रुप के माध्यम से रुविवि को जानकारी दी गई कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) के तहत डिजिलॉकर पर उन्होंने सबसे अधिक दस्तावेज अपलोड किए हैं। 
विज्ञापन


मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार डिजिलॉकर पर मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ होता है, क्योंकि उन्हें उन मार्कशीटों व डिग्रियों के सत्यापन के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वहीं, भौतिक दस्तावेजों का उपयोग भी कम होता है। विगत वर्ष दीक्षांत समारोह में भी डिजिलॉकर पर दस्तावेज अपलोड करने पर विवि की सराहना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

4.8 लाख रिकॉर्ड किए डिजिटल
पिछले 100 दिनों में देशभर से 450 से अधिक संस्थानों ने ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (एपीएएआर) आईडी के साथ 45 लाख से अधिक क्रेडिट-पैटर्न रिकॉर्ड डिजिलॉकर पर अपलोड किए हैं। इसमें रुविवि ने 4.8 लाख रिकॉर्ड कर नया आयाम स्थापित किया है, जोकि देश में सबसे अधिक है। इसमें 3.5 लाख दस्तावेजों के साथ गुजरात टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर व 2.2 लाख रिकॉर्ड के साथ मैसूर विश्वविद्यालय तीसरे पायदान पर है।

विश्वविद्यालय छात्रहित के कार्यों को प्रथम वरीयता देता है। उसके लिए विवि संपूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। इसी तरह से विवि नए आयाम स्थापित करता रहेगा। - प्रो. केपी सिंह, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

डिजिलॉकर पर अपलोड करने वाले शीर्ष 10 संस्थान
1. महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय -4.8 लाख
2. गुजरात टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय-3.5 लाख
3. मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर-2.2 लाख
4. उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर-1.7 लाख
5. डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या-1.6 लाख
6. वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय, सूरत-1.6 लाख
7. शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर-1.6 लाख
8. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ-1.2 लाख
9. दिल्ली विश्वविद्यालय-1 लाख
10. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर-98 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed