फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University Dress code released for convocation ceremony in Bareilly

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड जारी, एक दिन पहले आ सकती हैं राज्यपाल

Mon, 10 Nov 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 10:55 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 23वां दीक्षांत समारोह 13 नवंबर को होगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Rohilkhand University Dress code released for convocation ceremony in Bareilly
परिसर की रंगाई-पुताई का काम तेज - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में रंगाई-पुताई का काम तेज होने के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सदस्यों के लिए आधिकारिक वेशभूषा (ड्रेस कोड) निर्धारित कर दी गई है। वहीं, राज्यपाल के रुकने के दौरान गेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी ही संभालेंगे।

विज्ञापन


कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि पुरुष सदस्यों के लिए बंद गले का ऑफ व्हाइट कोट और पैंट पहनना अनिवार्य किया गया है। महिला सदस्यों को लाल बॉर्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ लाल कलर का ब्लाउज पहनना होगा। आवश्यकतानुसार वे ऑफ व्हाइट कोट या स्वेटर भी धारण कर सकती हैं। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सदस्यगण, कार्यपरिषद सदस्य, विद्यापरिषद सदस्य और संकाय अध्यक्षों को भी इस निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन


12 नवंबर को आ सकती हैं राज्यपाल 
राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल समारोह में शामिल होने के लिए 12 नवंबर को आ सकती हैं। वह विश्वविद्यालय परिसर में ही विश्राम करेंगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल अपने प्रवास के दौरान परिसर में बनी विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों, प्रशासनिक विभागों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि वह बाल वाटिका, बेसिक स्कूलों या अन्य सरकारी संस्थानों का अचानक निरीक्षण कर सकती हैं। इस संभावना को देखते हुए, संबद्ध सरकारी संस्थान भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। राज्यपाल के ठहरने की व्यवस्था के लिए परिसर में स्थित गेस्ट हाउस की साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य तेजी से चल रहा है।

शोभायात्रा का पूर्वाभ्यास 12 नवंबर को
दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में संपन्न होगा। दीक्षांत समारोह को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को परखने के लिए 12 नवंबर को शोभायात्रा का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए दोपहर तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से तय समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed