फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   robery with besunessman

शीशगढ़ में सर्राफ सेदस लाख की लूट

Wed, 06 Jan 2016 01:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 06 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़ के मोहल्ला साहूकारा के सर्राफ धीरज रस्तोगी पुत्र हरिओम थाना खजुरिया (रामपुर) के गांव अहरों की बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे थाना खजुरिया के गांव मंसूरपुर के पास ईंट भट्ठा के पास मेन रोड पर अहरों गांव की तरफ से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने सर्राफ की बाइक को आगे आकर रोक लिया। बदमाशों में से एक ने सर्राफ की बाइक को लात मारकर गिरा लिया। वह बाइक संभालने की कोशिश करने लगे, इसी बीच एक बदमाश उनके हाथ से जेवरों का थैला लूटकर पीछे को ही भाग गए। धीरज रस्तोगी ने बताया कि थैले में डेढ़ सौ ग्राम सोना व बीस किलोग्राम चांदी और बीस हजार रुपये नगद थे। सर्राफ ने किसी तरह उठकर लुटेरों का पीछा किया तो लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग गये। पीड़ित सर्राफ ने थाना खजुरिया में तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। उधर, घटना की सूचना पर थाना शीशगढ़ पुलिस ने भी बार्डर पर लुटेरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed