फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways will now recruit contract drivers two days a week

Bareilly News: रोडवेज अब सप्ताह में दो दिन करेगा संविदा चालकों की भर्ती

Tue, 11 Jun 2024 05:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways will now recruit contract drivers two days a week
बरेली। चालकों की कमी दूर करने के लिए रोडवेज अब डिपो और बस स्टैंड स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन करेगा। रीजन में रोडवेज को संविदा पर कम से कम 450 चालकों की जरूरत है। इनमें 125 चालकों की जल्द से जल्द भर्ती करने का दबाव है। संविदा पर भर्ती प्रक्रिया एक माह से चल रही है, लेकिन चालक नहीं मिल रहे। अब प्रत्येक डिपो पर सोमवार और शुक्रवार को चालकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया अब तक मुख्यालय स्तर पर ही पूरी होती थी। समय-समय पर चालकाें की भर्ती न होने के कारण संख्या कम होती गई। इन दिनों पूरे प्रदेश में चालकों की कमी है। रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो को कम से कम 450 चालक चाहिए। चालकों की कमी के कारण लंबे रूटों की बसों पर भी दो के स्थान पर एक ही चालक को भेजा जा रहा है। चारों डिपो के बेड़ों में अब बमुश्किल 10-12 फीसदी ही पुरानी बसें हैं। रोडवेज के पास नई बसों का बेड़ा तैयार है, लेकिन चालक न होने के कारण सभी बसें नहीं दौड़ पा रहीं। चालकों की भर्ती के लिए मुख्यालय ने डिपो स्तर पर सोमवार और शुक्रवार भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा तहसील मुख्यालयों के बस अड्डों पर कैंप लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। जिम्मेदारी संबंधित एआरएम को दी गई है।
विज्ञापन


रीजन को कम से कम 450 चालकों की जरूरत है। संविदा पर भर्ती के लिए डिपो और तहसील मुख्यालय स्तर के बस स्टैंडों पर कैंप लगाने का आदेश दिया गया है। जून के अंत तक कम से कम 125 चालकों की भर्ती का लक्ष्य है। चारों एआरएम को जिम्मेदारी दी गई है। - धनजीराम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन



.....................................
ये हैं अहर्ता


संविदा चालक के लिए कक्षा आठ पास होना आवश्यक है। उसके पास कम से कम दो साल पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लंबाई कम से कम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। आवेदन के साथ पूरा नाम और पता, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति देना अनिवार्य होगा।




-----



वेतन और प्रोत्साहन



संविदा चालक के लिए माह में 22 दिन ड्यूटी और पांच हजार किमी पूरे करने पर तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा चालक को न्यूनतम 12450 रुपये वेतन और रात्रि भत्ता का भुगतान अलग से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed