फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus plying on road is of deteriorating condition

रोडवेज की ज्यादातर बसें खटारा फिर भी दौड़ रहीं सड़कों पर

Sat, 14 Apr 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 14 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus plying on road is of deteriorating condition
up roadways

रुहेलखंड और बरेली डिपो के बेड़े में 50 से ज्यादा ऐसी खटारा बसें शामिल हैं, जो कब, कहां धोखा दे जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। किसी में खिड़की के शीशे गायब हैं तो किसी में सीटों को बुरा हाल है। इंजन भी बेदम हो चुके हैं। इसे बावजूद इनसे सवारियां ढोई जा रही हैं। इन कंडम बसों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन अफसर कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे। 

विज्ञापन

रोडवेज के बरेली क्षेत्र में लगभग छह सौ बसें हैं। इनमें 50 ऐसी खटारा बसें हैं, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइवर भी मना करते हैं लेकिन बसों की कमी के चलते इन्हें चलाया जा रहा है। इनमें से 20 बसें तो अपनी उम्र भी पूरी कर चुकी हैं। रोडवेज में 14 लाख किलोमीटर चलाने के बाद बस को कंडम घोषित करने का नियम है लेकिन ये बसें 16-17 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। दो दर्जन से ज्यादा बसों की बॉडी गल चुकी है। इनके इंजन भी कमजोर हो चुके हैं। इसके कारण ये बसें कहीं भी रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। बरेली क्षेत्र में इन दिनों बसों का अभाव है। हाल ही में 15 बसों की नीलामी भी हो चुकी है। नई बसों को आना था लेकिन वे नहीं मिलीं। इस कारण क्षेत्र के सभी डिपो में बसों की संख्या कम हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed