{"_id":"66e298b8794e8f420a0b1a45","slug":"roadways-bus-overturned-in-ditch-near-bahgul-river-in-shahjahanpur-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: बहगुल नदी के पास सड़क से उतर खाई में पलटी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: बहगुल नदी के पास सड़क से उतर खाई में पलटी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री
Thu, 12 Sep 2024 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:01 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में बदायूं डिपो की रोडवेज बस खाई में पलट गई। हादसा बहगुल नदी के पास हुआ। जहां पर बस पलटी थी, उससे कुछ ही दूरी पर पानी भरा हुआ था। गनीमत रही कि बस वहां तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बहगुल नदी के पास खाई में खड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के आनंद विहार से शाहजहांपुर जा रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस बुधवार तड़के अनियंत्रित होकर बुधवाना में बहगुल नदी के पुल के पास खाई में पलट गई। हादसे में बस चालक को मामूली चोट आई है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ होगा। यात्रियों ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बस में सवार दिल्ली से अपनी दवा लेकर लौट रहे मदनापुर निवासी ओमवीर और उनके पुत्र हरवीर ने बताया कि आनंद विहार से बस मंगलवार रात करीब आठ बजे रवाना हुई थी। उस वक्त बस में 30-35 यात्री सवार थे। रास्ते में कई जगह यात्री चढ़ते-उतरते रहे। देर रात बरेली से रवाना होने पर बस में चालक-परिचालक सहित 11 लोग रह गए। बुधवाना से आगे बहगुल पुल की ओर बढ़ने पर अचानक बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
यात्रियों में घबराहट से चीख-पुकार होने लगी। हादसे में बदायूं निवासी बस चालक सुधीर उर्फ मोनू को मामूली चोटें आईं, लेकिन बदायूं निवासी परिचालक सुरेंद्र सिंह समेत सभी यात्री बाल-बाल बच गए। परिचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस सीधी कराई। बुधवाना पीएचसी पर प्राथमिक उपचार मिलने के बाद चालक सुधीर बस को लेकर शाहजहांपुर रवाना हो गए।