फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus collides with several vehicles due to brake fail on flyover in Bareilly

Bareilly: फ्लाईओवर पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, ऑटो और ई-रिक्शा को रौंदा, एसी शताब्दी से टकराई, आठ लोग घायल

Sat, 30 Mar 2024 02:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 02:25 PM IST
सार

बरेली के किला पुल पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल गए, जिससे अनियंत्रित हुई बस ऑटो और ई-रिक्शा को रौंदते हुए एसी शताब्दी से जा टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Roadways bus collides with several vehicles due to brake fail on flyover in Bareilly
किला पुल पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला पुल ( किला फ्लाईओवर) पर शनिवार दोपहर हादसा हो गया। सीतापुर डिपो की रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे अनियंत्रित हुई बस ने ऑटो और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद यह बस सामने से आ रही एसी शताब्दी बस से जा टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीतापुर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली की तरफ से आ रही थी। किला पुल पर बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित हुई बस ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मारते हुए शताब्दी बस से जा टकराई, तब जाकर रोडवेज बस रुकी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ई-रिक्शा और ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद किला पुल पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुल से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर कोई भी वाहन से पुल से नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed