फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways Bus caught fire due to short circuit at Bareilly Satellite Bus Stand

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी रोडवेजब बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप; देखें वीडियो

Sun, 19 May 2024 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2024 02:22 PM IST
सार

बरेली से सेटेलाइट बस अड्डे पर शनिवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जबकि सीतापुर डिपो की बस में आग लग गई। इससे यात्री बस से उतर कर भागने लगे। रोडवेज कर्मचारियों ने आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। 

विज्ञापन
Roadways Bus caught fire due to short circuit at Bareilly Satellite Bus Stand
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डा पर शनिवार रात सीतापुर डिपो की बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस के इंजन के नीचे से लपटें उठने के कारण आसपास खड़े और बस में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। रोडवेज कर्मचारियों ने ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग बस की बॉडी और टायरों तक नहीं पहुंची।

विज्ञापन


सीतापुर डिपो की बस संख्या यूपी 30 एटी 1710 का संचालन सीतापुर-लखीमपुर और रूपड़िया-नेपालगंज के बीच होता है। शनिवार रात करीब आठ बजे यह बस सेटेलाइट बस अड्डा पर पहुंची थी। यहां से वापसी के लिए परिचालक बस में सवारियां बैठा रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बस के इंजन के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस में बैठी सवारियों ने भागकर जान बचाई। लपटें उठती देखकर बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि सीतापुर डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed