{"_id":"6649bd9810d751f2d103726d","slug":"roadways-bus-caught-fire-due-to-short-circuit-at-bareilly-satellite-bus-stand-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी रोडवेजब बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी रोडवेजब बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
Sun, 19 May 2024 02:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 02:22 PM IST
सार
बरेली से सेटेलाइट बस अड्डे पर शनिवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जबकि सीतापुर डिपो की बस में आग लग गई। इससे यात्री बस से उतर कर भागने लगे। रोडवेज कर्मचारियों ने आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा।
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डा पर शनिवार रात सीतापुर डिपो की बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस के इंजन के नीचे से लपटें उठने के कारण आसपास खड़े और बस में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। रोडवेज कर्मचारियों ने ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग बस की बॉडी और टायरों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सीतापुर डिपो की बस संख्या यूपी 30 एटी 1710 का संचालन सीतापुर-लखीमपुर और रूपड़िया-नेपालगंज के बीच होता है। शनिवार रात करीब आठ बजे यह बस सेटेलाइट बस अड्डा पर पहुंची थी। यहां से वापसी के लिए परिचालक बस में सवारियां बैठा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान बस के इंजन के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस में बैठी सवारियों ने भागकर जान बचाई। लपटें उठती देखकर बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि सीतापुर डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी जा रही है।