फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads not built after laying pipeline, pedestrians getting injured

Bareilly News: पाइपलाइन बिछाने के बाद नहीं बनाई सड़कें, चोटिल हो रहे राहगीर

Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Roads not built after laying pipeline, pedestrians getting injured
सेंथल। पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए कस्बे में की जा रही खोदाई मुसीबत बनी हुई है। एक जगह काम पूरा होने से पहले ही ठेकेदार दूसरी जगह खोदाई शुरू कर दे रहा है। काम पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत भी नहीं की जा रही। कस्बे में जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ देने से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए कस्बे में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। यहां से पानी की पाइपलाइन घर-घर पहुंचाने के लिए खोदाई की जा रही है। अब तक कई मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा जा चुका है। पुरानी पुलिस चौकी वाली सड़क पर काम पूरा हुए एक माह से ज्यादा वक्त बीत चुका है। बावजूद अब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

यही हाल बड़ा इमामबाड़ा वाली सड़क का है। यहां काम भी पूरा नहीं हुआ है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर फैले हुए हैं। यहां रहने वाले आसिफ जैदी ने बताया कि यह कस्बे की मुख्य सड़क है। दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क खस्ताहाल होने की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं मगर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे। कस्बा निवासी हसन जहीर ने बताया कि वह साइकिल से घर लौट रहे थे। गड्ढे में गिरने की वजह से उनके पैर में चोट लगी और साइकिल भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed