फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road soil washed away by rain in front of corporation, pits along dividers

निगम के सामने बारिश से बह गई सड़क की मिट्टी, डिवाइडर किनारे हुए गड्ढे

Tue, 05 Jan 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Road soil washed away by rain in front of corporation, pits along dividers
नगर निगम के सामने डिवाइडर के पास से दरक रही है मिट्टी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कालीबाड़ी में सड़क पर दलदल होने से परेशान हुए राहगीर

विज्ञापन
बरेली। सीवर ट्रंक की खोदाई के दौरान करीब चार माह पहले नगर निगम के सामने डिवाइडर किनारे की मिट्टी धंस गई थी। उस समय यहां मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए लेकिन बरसात में यह मिट्टी बहने से यहां फिर गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते यहां कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, कालीबाड़ी रोड पर बरसात के कारण दलदल होने से दिन भर लोग परेशान रहे।
जल निगम के ठेकेदार की लापरवाही के चलते नगर निगम के सामने डिवाइडर के पास दो जगह बरसात में मिट्टी बहने से सड़क का कटान शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि एक-दो बार और बारिश हुई तो गड्ढा बड़ा हो जाएगा। इससे वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहेगी। बता दें कि सीवर की ट्रंक लाइन की खोदाई के दौरान नगर निगम के सामने सड़क धंस गई तो ठेकेदार ने पैचवर्क कराने के बजाय मिट्टी डालकर गड्ढा बंद कर दिया था। इस वजह से हल्की बारिश में ही मिट्टी बह गई। दो दिन से यही हाल कालीबाड़ी और श्यामगंज का है। बरसात का पानी भरने से श्यामगंज में कई जगह दलदल हो गई। यहां सोमवार को ई-रिक्शा और टेंपो नहीं चल सके। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल था। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि धंसी सड़क की जल्दी ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

राहत: पटेल चौक से चौपुला तक सड़क निर्माण शुरू

बरेली। सीवर की ट्रंक लाइन की खोदाई में बर्बाद हुई सड़कों को दुरुस्त करने काम शुरू हो गया है। सोमवार को पटेल चौक से चौपुला तक पत्थर डालने का काम शुरू कर हुआ। इसके बाद यहां रोलिंग कर फरवरी में तारकोल से सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले पटेल चौक से चौपुला तक सीवर की ट्रंक लाइन डालने के लिए सड़क की एक तरफ की खोदाई हुई थी। इस बीच यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट रही। अब यहां सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। साथ ही निर्माणाधीन चौपुला पुल की सर्विस रोड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि फरवरी के अंत तक यहां तारकोल डालकर सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी के अंत तक यातायात सड़क के दोनों ओर शुरू हो जाएगा। श्यामगंज से कालीबाड़ी मार्ग का काम भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed