{"_id":"604bbc188ebc3e8ca1059108","slug":"road-construction-started-in-front-of-corporation-office-bareilly-news-bly44026435","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कार्यालय के सामने शुरू हो गया सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कार्यालय के सामने शुरू हो गया सड़क निर्माण
विज्ञापन
नगर निगम के सामने रोड पर डाली जा रही गिट्टी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
निगम कार्यालय से पटेल चौक की तरफ बनने लगी सड़क
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कार्यालय के सामने एक साल से खुदी पड़ी सड़क का निर्माण शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। होली से पहले श्यामगंज से लेकर बरेली कालेज और आगे पटेल चौक तक रास्ता पूरी तरह बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
नगर विकास मंत्री की नाराजगी के बाद जल निगम ने नगर निगम के सामने एक साल से खुदी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। श्यामगंज से बरेली कालेज तक पहले ही सड़क बन चुकी है। बरेली कालेज के सामने नाला निर्माण भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि श्यामगंज से बरेली कालेज तक तारकोल का काम पूरा हो गया है। बरेली कालेज के सामने हो रहे नाला निर्माण को भी अगले दस दिनों में पूरा कर लेंगे। वहीं, निगम कार्यालय के सामने सड़क पर बजरी डालकर रोलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। अगले एक सप्ताह में यहां सड़क निर्माण पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।